Zika Virus Prevention: कोरोना वायरस के बीच आया ज़ीका वायरस का ख़तरा, जानें कैसे करें बचाव
Zika Virus Prevention ज़ीका वायरस संक्रमण एडीज़ जीन से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। इसके साथ ही ज़ीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला से उसके नवजात बच्चे में वायरस से संक्रमित शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से भी फैल सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Zika Virus Prevention: देश अभी कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर से उभर ही रहा है कि केरल में ज़ीका वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, जिसमें डॉक्टर और हेल्थ केयर स्टाफ भी शामिल है। ज़ीका वायरस संक्रमण एडीज़ जीन से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। इसके साथ ही ज़ीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला से उसके नवजात बच्चे में, वायरस से संक्रमित शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से भी फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज़ बुखार, सिर दर्द, त्वचा पर रैशेज़, आंख लाल होना (कंजक्टिवाइटिस) और जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। वहीं, ये लक्षण दिखने में 3-12 दिनों तक का समय लग जाता है।
ज़ीका वायरस से कैसे बचा जा सकता है
1. अगर महिला गर्भवती है, तो उन जगहों पर जाने से बचना चाहिए जो ज़ीका वायरस से प्रभावित हैं। इसमें रोग नियंत्रण और बचाव केंद्र भी शामिल हैं।
2. अगर कोई गर्भवती महिला ऐसे किसी जगह गई भी है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
3. अगर कोई पुरुष या महिला ऐसी जगह रहते हैं, जहां ज़ीका वायरस संक्रमण फैला हुआ है, तो उन्हें शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। खासतौर पर ऐसी जगह पुरुषों को गर्भवती महिला से भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
4. ज़ीका वायरस से प्रभावित किसी इलाके में जाते समय ज़रूरी सावधानी बरतें।
आसपास करें ये इंतज़ाम
1. घर के अंदर और आसपास के इलाके की भी साफ सफाई का ध्यान रखें।
2. कहीं भी कूड़ा करकट या पानी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छर पनप सकते हैं।
3. दिन में जिस समय मच्छर ज़्यादा आते हैं, जैसे सुबह-शाम घर के खिड़की दरवाज़े बंद रखें, ताकि मच्छर घर में न आ सकें।
4. घर से बाहर निकलते वक्त ऐसे कपड़े पहनें जिससे हाथ और पैर ढंके रहें, ताकि मच्छर के काटने का डर न हो। मच्छरों से बचने के लिए बाज़ार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स की मदद भी ली जा सकती है। जैसे क्रीम, स्प्रे आदि।
5. इसके साथ ही जहां मच्छर पनपते हैं, वहां जाने से बचें।
ज़ीका वायरस से जुड़ी ज़रूरी बात
1. लक्षण दिखने पर इन्हें हलके में लेने की ग़लती न करें। फौरन डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं। डॉक्टर आपके द्वारा की गई किसी स्थान की यात्रा सहित जो भी सवाल पूछें, उनका बिल्कुल सही जवाब दें, कुछ भी न छिपाएं।
2. गर्भवती महिला अगर ज़ीका वायरस से संबंधित किसी स्थान पर गई है, तो उसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।
3. अगर जांच में ज़ीका वायरस की पुष्टि होती है तो पूरा इलाज कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
4. रक्तदान करते वक्त सावधानी बरतना: ज़ीका वायरस रक्तदान करने से भी फैलता है। रक्तदान के समय इस बात ध्यान भी रखा जाता है कि संबंधित इलाके में ज़ीका वायरस का प्रकोप तो नहीं है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।