Ashwagandha For Liver: लिवर की कई समस्याओं के लिए कारगर है ये आयुर्वेदिक उपाय
Ashwagandha For Liver लिवर को हिंदी में यकृत जिगर और कलेजा भी कहा जाता है। लिवर का प्रमुख काम खाने और पीने को एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स में तब्दील करना होता है। एक हेल्दी शरीर के लिए हेल्दी लिवर का होना ज़रूरी होता है।
नई दिल्ली, लाइवस्टाइल डेस्क। Ashwagandha Benefits For Liver: लिवर एक ऐसा अंग है, जिसकी भूमिका मानव शरीर में सबसे महत्वपूर्ण है। त्वचा के बाद लिवर दूसरा सबसे बड़ा अंग है। लीवर हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में कई सारे कामों में मददगार साबित होता है। लिवर को हिंदी में यकृत, जिगर या फिर कलेजा कहा जाता है। लिवर का प्रमुख काम खाने और पीने को एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स में तब्दील करना होता है। इसके अलावा ये खून से हानिकारक और विषैले पदार्थों को भी फिल्टर कर अलग करता है।
आप जो भी खाते हैं, पीते हैं, सांस के माध्यम से ऑक्सीजन लेते हैं, लिवर इन सभी को प्रोसेस करता है। जब ज़रूरी हो तब लिवर रक्त का थक्का जमाने में मदद करता है। साथ ही हार्मोन्स को रेगुलेट करने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर लिवर काम करना बंद कर दे तो एक व्यक्ति की मौत हो सकती है? यही वजह है कि लिवर का सही तरीके से काम करना ज़रूरी होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अश्वगंधा को असरदार माना गया है।
अश्वगंधा एक ऐसी औषधि है, जो लिवर को स्वस्थ रखता है। आइए जानते हैं लिवर के लिए अश्वगंधा के सेवन के लाभ।
1. सूजन में है मददगार
अश्वगंधा में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से लिवर की सूजन कम हो सकती है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना फायदेमंद देखा गया है। आप रात को सोने से पहले दूध के साथ अश्वगंधा ले सकते हैं।
2. फैटी लिवर की समस्या होती है दूर
शराब पीने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा पेट की चर्बी, पीसीओएस, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतों से राहत पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है।
3. लिवर को टॉक्सिन्स से बचाता है
जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से लिवर में टॉक्सिन्स का जमाव हो जाता है। जिसका असर लिवर के काम पर पड़ता है। अश्वगंधा के सेवन से लिवर को हानिकारक टॉक्सिन्स के असर से बचाने में मदद मिल सकती है। इससे लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है।
4. लिवर को डैमेज होने से बचाता है
अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो आपके लिवर के ख़राब होने के आसार कम हो जाएंगे। एंटी बायोटिक्स खाने से लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन लिवर डैमेज का ख़तरा बेहद कम कर देता है और लिवर की कार्य प्रणाली बेहतर बनी रहती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।