Move to Jagran APP

Stay Home Stay Empowered: कोरोना से लड़ने में मदद करते हैं ये हेल्थ गैजेट्स और फिटनेस ऐप

गैजेट्स आपको कोरोना से बचाते हैं क्योंकि इनसे संक्रमण की आशंका कम होती है। साथ ही आपकी सेहत की जांच करते हुए फिट रहने में भी मदद करते हैं। वहीं ऐप व्यायाम में मदद करते हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 09:25 AM (IST)
Stay Home Stay Empowered: कोरोना से लड़ने में मदद करते हैं ये हेल्थ गैजेट्स और फिटनेस ऐप
Stay Home Stay Empowered: कोरोना से लड़ने में मदद करते हैं ये हेल्थ गैजेट्स और फिटनेस ऐप

नई दिल्ली, विनीत शरण। कोरोना के चलते हमारे लिए अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसमें कई हेल्थ गैजेट्स और ऐप आपकी मदद कर सकते हैं। ये गैजेट्स आपको कोरोना से बचाते हैं, क्योंकि इनसे संक्रमण की आशंका कम होती है। साथ ही आपकी सेहत की जांच करते हुए फिट रहने में भी मदद करते हैं। वहीं ऐप व्यायाम में भी आपकी मदद करते हैं। आइए जानते हैं कुछ टॉप हेल्थ गैजेट्स और ऐप के बारे में।

loksabha election banner

Immutouch

इम्यूटच एक रिस्ट बैंड गैजेट है, जो वाइब्रेट करता है। इस डिवाइस को बनाने वाले जस्टिन कहते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक, लोग दिन में 23 बार अपना चेहरा छूते हैं। यह एक अवचेतन व्यवहार है, जो अपने आप हो जाता है। जस्टिन बताते हैं कि जैसे ही बैंड पहना व्यक्ति अपनी नाक, मुंह या आंखों के पास हाथ ले जाएगा तो इसके सेंसर एक्टिव हो जाते हैं और यह वाइब्रेट करने लगता है। वाइब्रेट होते ही व्यक्ति रुक है और इस तरह कोरोना संक्रमण की आशंका कम हो जाती है।

Hygienehook

दरवाजे के हैंडल को छूना एक ऐसा काम है कि हम याद ही नहीं रख सकते हैं कि हम दिन में ऐसा कितनी बार करते हैं। पर अब ये हैंडल कोरोना वायरस के कैरियर बन सकते हैं। इसलिए इन्हें छूने से बचना होगा। इस समस्या को ब्रिटेन के फर्नीचर डिजाइनर स्टीव ब्रुक ने सुलझा दिया है। उन्होंने कोट हैंगर की तरह दिखने वाला डिवाइस बनाया है, जिसमें सिर्फ एक हुक को पुश या पुल करना होगा और फिर दरवाजा खुल या बंद हो जाता है।

स्मार्ट हेलमेट

यह गैजेट स्मार्ट हेलमेट सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वायरस को डिटेक्ट करता है। दुबई पुलिस ने हाल में इन थर्मल इमेजिंग स्मार्ट हेलमेट का इस्तेमाल शुरू किया है। यह ज्यादा तापमान वाले लोगों को डिटेक्ट कर लेता है। ज्यादा तापमान कोरोना के मुख्य लक्षणों में से एक है। अमेरिका में भी कुछ जगहों पर ऐसी ही तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।

Apple Wearables

यह गैजेट आपकी सांस, नींद के पैटर्न, दिल की धड़कन को ट्रैक करता है। इस डिवाइस को डिजाइन करने का मकसद सेहतमंद जिंदगी के लिए प्रेरित करना है।

नींद और वेलबिइंग ऐप

हम आपको कुछ ऐसे ऐप की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप घर पर ही अपनी सेहत की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। जैसे-Headspace और Sleep Cycle ऐप।

Headspace

यह एप सामान्य सेहत और वेलबिंग के लिए समर्पित है। वहीं, अगर आप मेडिटेशन और माइंडफुलनेस तकनीक की प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो यह आपकी काफी मदद करेगा। हेडस्पेस की मदद से व्यायाम और नींद दोनों बेहतर होंगे। साथ ही मानसिक सेहत में भी सुधार होगा। कोरोना काल में यह एप काफी मददगार साबित हो सकता है।

Sleep Cycle

यह ऐप गति और ध्वनि का विश्लेषण करके स्लीप साइकिल को ट्रेस करता है। यह एप आपको तब उठाता है, जब सुबह आप हल्की नींद में होते हैं, जिससे उठने पर आपको फ्रेशनेस महसूस होती है। याद रहे अच्छी इम्यूनिटी के लिए आठ घंटे की नींद जरूरी है।

वर्क आउट ऐप

एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफार्म पर कई ऐप हैं, जो वर्कआउट में आपकी मदद करते हैं, जैसे- Fastic Fasting App, Gold's Gym India, Home Workout, Cure.fit, HealthierMe और 30 Days Fitness Challenge ऐप।

Fastic Fasting App

इस ऐप की मदद से एंड्रॉयड यूजर अपना निजी वजन घटाने का लक्ष्य सेट कर सकते हैं। फिर उन्हें व्यायाम के कई तरीके सुझाए जाते हैं। वहीं, यूजर अच्छी हेल्थ, डिटॉक्स, लंबी उम्र, ज्यादा ऊर्जा के विकल्प भी चुन सकते हैं।

Gold's Gym India

इस ऐप पर पास के जिम या फिटनेस स्टूडियो की जानकारी मिलती है। पर लॉकडाउन में आप इस ऐप के वीडियो और ऑडियो क्लिप देखकर व्यायाम कर सकते हैं।

Google Fit: फिटनेस के लिए यह ऐप काफी लोकप्रिय है। गूगल प्लेस स्टोर से इसे फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। इससे आप अपनी दिनभर की शारीरिक एक्टिविट को ट्रैक कर सकते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.