पेट के कीड़े और सिरदर्द भगाए धनिया
धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही कारगर मसाला है। पेट दर्द हो या सिरदर्द, हर रोग में फायदेमंद है यह।
धनिया रसोई में खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाने का काम करता है इसमें कोई शक नहीं लेकिन यह मसाला सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। बीज से लेकर पत्तियों तक इसे हर एक तरीके से अलग-अलग रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
धनिया के औषधीय गुण
1. खांसी और जुकाम
धनिये के काढ़े में मिश्री, हल्दी का चूर्ण मिलाकर इसे पिएं।
चाय में भी धनिया का इस्तेमाल सेहत के लिए है फायदेमंद।
2. पाचन संबंधी विकार
पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए धनिया पाउडर का चूर्ण लें।
3. सर्दी और जुकाम में फायदा
धनिया के बीज को चबाएं। इसका रस फायदेमंद होता है।
4. नाक से खून बहना
धनिये का स्वरस नाक में डालें। जल्द आराम मिलेगा।
5. सिरदर्द
धनिये का पेस्ट सिर पर लगाएं।
6. पेट में कीड़े
धनिये का चूर्ण, गुड़ के साथ लें।