Drink For Journey: ये ग्रीन स्मूदी आपको सफर में रखेगी एनर्जेटिक, जानिए फायदे और रेसिपी
Drink For Journey ये स्मूदी ट्रेवल के दौरान हवाई अड्डे पर मिलने वाली स्मूदी की तुलना में अधिक सस्ती और स्वास्थ्यवर्धक है। फाइबर प्रोटीन और हेल्थ के लिए उपयुक्त वसा से भरपूर स्मूदी भूख को संतुष्ट करती है साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सफर छोटा हो या लंबा थकान तो हो ही जाती है। सफर में खाने-पीने को दिल नहीं करता जिसकी वजह से एनर्जी लेवल कम होता जाता है। कई बार सफर में उबकाई और चक्कर तक आने लगते हैं। आप भी हवाई यात्रा या रेल से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी हेल्दी स्मूदी के बारे में बता रहे हैं जिसका सेवन करके आप एनर्जेटिक महसूस करेंगें।
हम आपको (Green Up ‘n’ Go Smoothie) ग्रीन अप ’एन’ गो स्मूदी के बारे में बता रहे हैं जो वजन कम करने वाली स्मूदी से पूरी तरह अलग है। यह टेस्टी पेय पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें चीनी कम है साथ ही इसमें कोई जंक इंग्रीडेंट भी मौजूद नहीं है।
आप जब भी ट्रेवल करें तो अपने साथ ग्रीन अप ’एन’ गो स्मूदी ले जाएं। ये स्मूदी ट्रेवल के दौरान हवाई अड्डे पर मिलने वाली स्मूदी की तुलना में अधिक सस्ती और स्वास्थ्यवर्धक है। फाइबर, प्रोटीन और हेल्थ के लिए उपयुक्त वसा से भरपूर स्मूदी भूख को संतुष्ट करती है साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। ये स्मीदी वजन कम करने में भी मददगार है। आइए जानते है कि इसकी रेसिपी
ग्रीन अप ‘एन’ गो स्मूथी के लिए सामग्री:
1/3 कप फेट फ्री ग्रीक योगर्ट
1/3 बड़ा चम्मच नींबू का रस
3/4 कप कटा हुआ खीरा
2 कप पालक
4 बड़े चम्मच कद्दू के बीज
1/3 कप सेब
1/2 कप अंगूर
3/4 कप बर्फ
कैसे तैयार करें।
ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर लें और उसमें ग्रीक दही, खीरा, अंगूर, कद्दू के बीज, लाल सेब, पालक, और बर्फ डालकर अच्छे से चलाएं। स्मूदी को तब तक ब्लेंड करें जब तक उसका गाढ़ा पेस्ट नहीं बन जाएं। अपनी रूचि के मुताबिक स्मूदी को आप पतला और गाढ़ा बना सकते हैं। आपकी टेस्टी स्मूदी ट्रेवल के लिए तैयार है।
Written By : Shahina Noor