New year 2021: नए साल में सेहतमंद रहने के लिए इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
खराब दिनचर्या गलत खानपान तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इससे बचने के लिए दिनचर्या और खानपान में सुधार करें। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने सेहतमंद रहने के लिए गाइडलाइन जारी की है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। साल 2021 का आगाज हो चुका है। लोग नए उत्साह और उमंग के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इससे लोगों की जीवनशैली बिल्कुल बदल गई है। लोग अपनी सेहत को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं। इससे पहले लोग अपनी सेहत पर विशेष ध्यान नहीं देते थे। खासकर खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इससे बचने के लिए दिनचर्या और खानपान में सुधार करें। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने सेहतमंद रहने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें सेहतमंद रहने के टिप्स बताए गए हैं। अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर जागरूक हैं और नए साल में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें-
फ्लू टीका जरूर लें
आधुनिक समय में कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इनसे बचने के लिए वार्षिक फ्लू टीका जरूर लें। इससे आप फ्लू संबंधी बीमारियां से बच सकते हैं।
पर्याप्त नींद लें
एक शोध के अनुसार, अच्छी नींद के लिए निश्चिच समय पर रोजाना सोएं और उठें। इसके साथ ही अवकाश दिन भी इन नियमों का पालन करें। वहीं, रोजाना कम से कम घंटे जरूर सोएं।
संतुलित आहार लें
नए साल में सेहतमंद रहने के लिए हेल्थी डाइट लें। इसके लिए अपनी डाइट में फल और सब्जियों का जरूर शामिल करें। एक चीज का ध्यान रखें कि अपनी डाइट में नमक और चीनी का अधिक सेवन बिल्कुल न करें।
गतिमान रहें
वयस्कों को एक हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके साथ ही हफ्ते में दो दिन मसल्स मजबूत करने वाले एक्सरसाइज जरूर करें। ज्यादा देर तक बैठकर न रहें, बल्कि गतिमान रहें।
ब्रश करें
रोजाना सुबह और शाम दो बार ब्रश करें। इससे दांतों से संबंधित सभी बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही मसूढ़े और दांत मजबूत होते हैं।
तंबाकू को न कहें
बुरी आदतों जैसे धूम्रपान, शराब और तंबाकू का सेवन बिल्कुल न करें। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके बदले सौंफ चबाएं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।