Move to Jagran APP

जानें, क्या होगा अगर दुनिया से मच्छर खत्म हो जाएंं और किसे होगा अधिक नुकसान!

मच्छर पौधों का रस पीकर रहते हैं। इनके ज़रिए पौधों के पराग फैलते हैं। जिनकी वजह से फूलों का फल के तौर पर विकास होता है। मच्छरों को कई परिंदे और चमगादड़ खाते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 02:21 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 09:56 AM (IST)
जानें, क्या होगा अगर दुनिया से मच्छर खत्म हो जाएंं और किसे होगा अधिक नुकसान!
जानें, क्या होगा अगर दुनिया से मच्छर खत्म हो जाएंं और किसे होगा अधिक नुकसान!

नई दिल्ली, जेएनएन। मच्छर आज दुनिया का सबसे खतरनाक जीव बन गया है। इसके काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू, मलेरिया, जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां फैलती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मच्छरों के काटने से दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। इससे हर साल करीब दस लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। मच्छरों के शिकार इन लोगों में से ज्यादातर गरीब देशों के होते हैं।

loksabha election banner

बरसात के मौसम में कई जगह पर पानी भर जाने से मच्छरों की तादात तेज़ी से बढ़ने लगती है। अगर मच्छर नहीं होते तो ये खतरनाक बीमारियां भी नहीं फैलती। तो, क्या इसका मतलब यह है कि मच्छरों को दुनिया से पूरी तरह से मिटा देना चाहिए।

क्या मच्छरों को खत्म करने के हैं नुकसान?

सवाल ये है कि क्या ऐसे मच्छरों को ख़त्म से नुक़सान भी हो सकते हैं? फ्लोरिडा के कीट वैज्ञानिक फिल लोनीबस कहते हैं कि मच्छरों का इस तरीके से खात्मा करने के ऐसे कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो हम नहीं चाहेंगे। 

लोनीबस का कहना है कि मच्छर पौधों का रस पीकर रहते हैं। इनके ज़रिए पौधों के पराग फैलते हैं। जिनकी वजह से फूलों का फल के तौर पर विकास होता है। मच्छरों को कई परिंदे और चमगादड़ खाते हैं। वहीं इनके लार्वा से मछलियों और मेंढकों को खाना मिलता है। ऐसे में मच्छरों के ख़ात्मे से क़ुदरती फूड चेन पर भारी असर पड़ सकता है।

वहीं, कई वैज्ञानिक इस आशंका को ख़ारिज भी करते हैं। उनके मुताबिक, मच्छरों के खात्मे पर दूसरे जीव इस फूड चेन की कड़ी बन जाएंगे। धरती के विकास के दौरान बहुत-सी नस्लें खत्म हो गई थीं। इन प्रजातियों के खात्मे से ऐसा थोड़े ही हुआ कि तबाही आ गई। उनकी जगह नई प्रजातियों ने ले ली।

फिल लोनीबस इसके जवाब में कहते हैं कि अगर मच्छरों की जगह नए जीवों ने ले ली, तो भी तो दिक़्क़त ही है। वो चेतावनी देते हैं कि मच्छरों की जगह लेने वाला नया जीव वैसा ही या उससे भी ज़्यादा ख़तरनाक हो सकता है। इसका इंसानों की सेहत पर और भी खतरनाक असर पड़ सकता है। हो सकता है कि इस नए जीव से कई नई तरह की बीमारियां और तेज़ी से फैल जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.