Move to Jagran APP

तनाव को दूर करने के लिए रोजाना करें नटराजासन, जानें करने का तरीका

नटराजासन योग भगवान शिव जी को प्रिय है। अंग्रेजी में नटराजासन योग को King Dancer Pose कहा जाता है। योग विशेषज्ञों की मानें तो शिव तांडव में शिव जी नटराज मुद्रा में दिखते हैं। इस नृत्य की एक मुद्रा नटराजासन योग है। इसे करने से तनाव में आराम मिलता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 05:13 PM (IST)
तनाव को दूर करने के लिए रोजाना करें नटराजासन, जानें करने का तरीका
इस योग को करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी में लंबे समय तक घर में रहने से व्यक्ति की मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे लोगों में तनाव, बेचैनी और घबराहट की शिकायत बढ़ी हैं। तनाव एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति अपने जीवन से पूरी तरह से निराश हो जाता है। व्यक्ति काल्पनिक दुनिया में जीने की कोशिश करने लगता है। लंबे समय तक तनाव रहने से व्यक्ति डिप्रेशन यानी अवसाद का शिकार हो सकता है। इसके लिए तनाव के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें और जीवनशैली में सुधार करें। अगर आप भी तनाव या अवसाद की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो योग का सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं। इनमें एक नटराजासन है। इस योग को करने से तनाव में आराम मिल सकता है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

loksabha election banner

नटराजासन योग

नटराजासन योग भगवान शिव जी को प्रिय है। अंग्रेजी में नटराजासन योग को King Dancer Pose कहा जाता है। योग विशेषज्ञों की मानें तो शिव तांडव में शिव जी नटराज मुद्रा में दिखते हैं। इस नृत्य की एक मुद्रा नटराजासन योग है। इसे करने से तनाव में आराम मिलता है।

कैसे करें नटराजासन योग

इसके लिए सबसे पहले समतल भूमि पर दरी बिछाकर सूर्य की ओर मुखकर खड़े हो जाएं। कुछ पल के लिए प्राणायाम मुद्रा में रहें। इस दौरान अपने शरीर का पूरा भार पैर पर रखें। अब धीरे-धीरे दाएं घुटने को मोड़कर पीछे ले जाएं। वहीं, दाएं हाथ की मदद से टखने को पकड़ें। जबकि, दूसरे हाथ को हवा में लहराकर आगे की ओर ले जाएं। आप अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार इस मुद्रा में रहें। इसके बाद पुनः पहली मुद्रा में आ जाएं। थोड़ी देर आराम करने के बाद बाएं पैर से इस मुद्रा को दोहराएं। एक चीज का ध्यान रखें कि नटराजासन योग करना आसान नहीं होता है। इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ती है।

नटराजासन योग के फायदे

-इस योग को करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

-नटराजासन योग करने से तनाव में बहुत जल्द आराम मिलता है।

-इससे शरीर में लचीलापन आता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Image Credit:ps_yogasana


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.