Diabetes Tips: डायबिटिक लोगों ज़रूर खाने चाहिए ये 5 फल, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल
Diabetes Tips आप भी डायबिटीज़ के मरीज़ हैं और फलों को खाने से डरते हैं तो यहां जानिए कि आप कौन-कौन से फल बेहिचक खा सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Tips: डायबिटीज़ एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसे खानपान की मदद से नियंत्रण में रखा जा सकता है। डायबिटिक लोगों को अपनी डाइट का ज़्यादा ख्याल रखना पड़ता है। उन्हें खाने की ऐसी चीज़ों से परहेज़ की सख्त हिदायत दी जाती है, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है।
ऐसे में कुछ भी खाने से पहले उनके मन में यही दुविधा रहती है कि कहीं इसे खाकर मुसीबत में न पड़ जाएं। दिमाग़ में बस यही चलता है कि क्या खाना सेफ है और क्या नहीं। अगर आप भी डायबिटीज़ के मरीज़ हैं और फलों को लेकर आपके मन में दुविधा है, तो आज हम आपकी ये दुविधा दूर कर रहे हैं।
बेहिचक खाएं ये फल
1. कीवी: विटामिन-ए, सी, पौटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी आपके ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल में रखता है और ब्लड शुगर बढ़ने से रोकता है। इसलिए इसे डायबिटीज़ में खाना बेहद सेहतमंद है। आप चाहे तो नाशपाती भी खा सकते हैं।
2. सेब: सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये सब जानते हैं, लेकिन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए ये काफी लाभकारी होता है। सेब न सिर्फ शुगर लेवल को बनाए रखता है, बलकि ये कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है।
3. संतरा: डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए संतरे से बेहतर कोई फल नहीं होता। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो शुगर लेवल को मैंटेन करने में मदद करते हैं।
4. अमरूद: अमरूद में डायट्री फाइबर होता है। ये डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।
5. बेरीज़: बेरीज़ में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी, ब्लैकबैरी ये सभी डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मददगार होती हैं। इसके अलावा, आप एवाकाडो जैसे फल भी खा सकते हैं।