Move to Jagran APP

COVID-19 New Double Mutant: सावधान! भारत के 18 राज्यों में मिला कोविड का नए डबल म्यूटेंट वैरिएंट

COVID-19 New Double Mutant देश में पिछले 24 घंटे में 47 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 17 लाख के पार जा पहुंची है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 04:29 PM (IST)
COVID-19 New Double Mutant: सावधान! भारत के 18 राज्यों में मिला कोविड का नए डबल म्यूटेंट वैरिएंट
सावधान! भारत के 18 राज्यों में मिला कोविड का नए डबल म्यूटेंट वैरिएंट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। COVID-19 New Double Mutant: भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले एक बार फिर तेज़ी से बढ़ने लगे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 47 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 17 लाख के पार जा पहुंची है।

loksabha election banner

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज चौंकाने वाली बात सामने रखी है। मंत्रालय ने बताया कि देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का एक नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट मिला है। साथ ही मंत्रालय ने यह साफ किया है कि ये अभी तक ये साबित नहीं हुआ है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और कोविड के नए डबल वैरिएंट में कोई संबंध है या नहीं। 

नए डबल म्यूटेंट वैरिएंट की खोज भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम जीनोमिक्स (INSACOG) ने की है, जो देश और देश में बाहर से आए लोगों से मिले सैम्पल्स पर जिनोम सीक्वेंसिंग कर रहे हैं। 

आइए जानें कि नए डबल म्यूटेंट के बारे में हमें क्या पता है:

- दिसंबर 2020 की तुलना में, महाराष्ट्र के नमूनों में E4840 और L452R म्यूटेशन में वृद्धि हुई है।

- इस तरह केम्यूटेशन प्रतिरक्षा से बच जाते हैं और संक्रामकता को बढ़ा देते हैं।

- ये म्यूटेशन लगभग 15-20 फीसदी नमूनों में पाए गए हैं और और यह चिंता पैदा करने वाले पहले के वैरिएंट से मेल नहीं खाता।

- इन दोनों वैरिएंट को चिंता का विषय माना गया है, लेकिन इसमें भी मौजूदा प्रोटोकॉल की आवश्यकता होगी, जिसमें परीक्षण को बढ़ाना, 

व्यापक ट्रैकिंग और शीघ्र अलगाव के साथ-साथ उपचार भी शामिल है।

- भारत में मिले डबल म्यूटेंट वैरिएंट को इस वक्त कोविड-19 मामलों के तेज़ी से बढ़ने की वजह नहीं माना गया है।

- मंत्रालय के अनुसार, इस वक्त इस नए वैरिएंट के पर्याप्त मामले नहीं मिले हैं, कि इसे बढ़ते मामलों से जोड़ा जा सके।

- इस नए डबल म्यूटेशन को समझने के लिए शोध जारी है।

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने 23 मार्च को महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए नए दिशा-निर्देशों को जारी किया था। जो होली से लेकर 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि हर व्यक्ति कोरोना से बचने के नियमों का पालन करे। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तेज़ करने के लिए भी कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.