Move to Jagran APP

हाई बीपी की प्रॉब्लम में बहुत फायदेमंद होता है फ्लेवोनॉयड से भरपूर फूड्स का सेवन करना

स्ट्रेस अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फूड्स जैसी कई वजहें हाई ब्लड प्रेशर की वजहें हो सकती हैं जो और कई दूसरी परेशानियाों भी पैदा कर सकती हैं। तो इससे बचने और कंट्रोल करने के लिए फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर चीज़ों का करें सेवन।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:37 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:37 AM (IST)
हाई बीपी की प्रॉब्लम में बहुत फायदेमंद होता है फ्लेवोनॉयड से भरपूर फूड्स का सेवन करना
जूस की बॉटल के साथ रखे संतरे और सेब

बैलेंस्ड डाइट न लेना और खराब लाइफस्टाइल फॉलो करने के चलते बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन जैसी परेशानियां झेल रहे हैं। कई रिसर्च में सामने आया है कि खानपान से जुड़ी अपनी आदतों में बदलाव करके इस प्रॉब्लम पर काबू पाया जा सकता है। गट बैक्टीरिया और फ्लेवोनॉयड से भरपूर फूड्स का सेवन हाई बीपी की प्रॉब्लम में बहुत फायदेमंद है। ये रहीं फ्लेवोनॉयड से भरपूर खाने की कुछ चीज़ें...

loksabha election banner

रोज खाना चाहिए सेब

सेब हर किसी की पसंदीदा फल होता है। इसमें काफी अच्छी क्वांटिटी में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि रोज एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इसको ज्यादा खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स के तीन अलग सब क्लास- फ्लेवोनोल्स, फ्लेवोन और फ्लेवनॉल्स पाए जाते हैं।

बहुत फायदेमंद है संतरा

क्या आप जानते हैं कि रोज संतरे का सेवन आपको कई तरह की प्रॉब्लम्स से दूर ऱख सकता है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम संतरे में लगभग 19.6 एमजी फ्लेवोनॉयड्स एग्लीकोन पाया जाता है। रोजाना ताजे संतरे का सेवन आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रख सकता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत फायदेमंद हो सकता है।

प्याज

रोज प्याज का सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम को कंट्रोल करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसमें काफी अच्छी क्वांटिटी में फ्लेवोनॉयड्स के साथ-साथ एंथोसायनिन और क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनोल्स भी पाए जाते हैं।

केल

वहीं दूसरी तरफ, केल में भी फ्लेवोनॉयड अच्छी खासी मात्रा में मौजूद होता है। सेहत के लिए इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह हरी पत्तेदार सब्जी फ्लेवोनॉयड्स के साथ-साथ तमाम फायदेमंद मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स मानी जाती है। आप हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन कर सकते हैं। ओवरऑल हेल्थ के लिए भी यह काफी अच्छी मानी जाती है।

Pic credit- pexels


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.