Move to Jagran APP

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए ऐसे करें नारियल तेल का सेवन

आयुर्वेद में नारियल तेल को दवा माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ की मानें तो शुद्ध नारियल तेल कब्ज की समस्या को दूर करने में सक्षम है। ऐसा फैटी एसिड्स के चलते होता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 12:00 AM (IST)
कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए ऐसे करें नारियल तेल का सेवन
फैटी एसिड आंत में अभिक्रिया कर कब्ज की समस्या को दूर करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में जंक फूड ट्रेंडिंग में है। लोग जंक फ़ूड खाने के बहाने ढूंढते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जंक फ़ूड सेहत के लिए हानिकारक होता है। नियमित तौर पर जंक फ़ूड खाने से कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक कब्ज है। हालांकि, कब्ज की समस्या के कई अन्य कारण भी हैं, लेकिन जंक फ़ूड की भूमिका अहम है। इसके अलावा, खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान, अत्यधिक चाय या कॉफ़ी पीना, धूम्रपान, शराब, शरीर में पानी की कमी और समय पर भोजन नहीं करने से कब्ज की समस्या होती है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। इस विकार में पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम नहीं करता है। जबकि मल त्याग में दिक्कत होती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो नारियाल तेल का सेवन करें। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से बड़ी जल्दी निजात मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

आयुर्वेद में नारियल तेल को दवा माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ की मानें तो शुद्ध नारियल तेल कब्ज की समस्या को दूर करने में सक्षम है। ऐसा फैटी एसिड्स के चलते होता है। फैटी एसिड आंत में अभिक्रिया कर कब्ज की समस्या को दूर करता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि शुद्ध नारियल तेल के सेवन से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए रोजाना सुबह में नारियल तेल के कुछ बूंदों को एक गिलास गुनगुना गर्म पानी में अच्छी तरह से मिलाकर सेवन करें। इस प्रक्रिया को दिन में कई कई बार दोहरा सकते हैं। खासकर खाना खाने से पहले नारियल तेल पानी का सेवन जरूर करें। नारियल तेल सुपाच्य होता है और इसका कोई साइड इफ्फेट्स नहीं होता है। इसके अलावा, नारियल तेल और नींबू रस का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच नारियल तेल को अच्छी तरह से मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.