Coconut Malai Benefits: नारियल की मलाई के हैं शौक़ीन, तो ज़रूर जान लें इसके 5 फायदे!
Coconut Malai Benefits ज़्यादातर लोगों को यह मलाई काफी पसंद होती है इसलिए नारियल पानी बेच रहे शख़्स से इसे निकालने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या आप इसे खाने से जुड़े अद्भुत फायदों के बारे में जानते हैं?
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Malai Benefits: गर्म और उमस भरे मौसम में नारियल पानी हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाने और फ्रेश रखने के लिए बेस्ट है। कई बार नारियल में पानी के साथ मलाई भी निकलती है। ज़्यादातर लोगों को यह मलाई काफी पसंद होती है इसलिए नारियल पानी बेच रहे शख़्स से इसे निकालने के लिए कहते हैं। इसमें कोई शक़ नहीं कि नारियल की मलाई बेहद मज़ेदार होती है, लेकिन क्या आप इसे खाने से जुड़े अद्भुत फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ें।
नारियल के तेल, पानी और दूध के फायदे आपने कई बार पढ़े होंगे, लेकिन इसकी मलाई के फायदे जानना भी ज़रूरी है। नारियल की मलाई में फाइबर, मैंग्नीज़, आयरन, ज़िंक, फॉसफोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
जानें नारियल के 5 फायदे
वज़न घटाने में मदद
नारियल की मलाई काफी पेट भर देती है, फैट को बर्न करने में मदद करती है और इसमें मौजूद फाइबर हमें ज़रूरत से ज़्यादा खाने से रोकता है। अगर आप एक कप नारियल की मलाई खाते हैं, तो आपको 3 ग्राम प्रोटीन मिलता है। नारियल की मलाई आपको वज़न घटाने में मदद कर सकती है, लेकिन अगर इसे ज़रूरत से ज़्यादा खाया जाए, तो यह वज़न बढ़ने का कारण भी बन सकती है।
पाचन को बढ़ावा मिलता है
नारियल की मलाई में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होती है। नारियल की कच्ची मलाईदार गिरी पाचन संबंधी गड़बड़ियों के लिए फायदेमंद होती है। हमारे पेट के बैक्टीरिया के मज़बूत होने से हमें सूजन जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है।
दिल की सेहत अच्छी होती है
नारियल की मलाई में नारियल का तेल होता है, जिसमें अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला वसा पाया जाता है और इससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
शरीर को ठंडक पहुंचाता है
गर्मी की मौसम में आपको सड़क के हर कोने पर नारियल बिकते नज़र आ जाते हैं। गर्मियों मे न सिर्फ नारियल का पानी बल्कि इसकी मलाई भी शरीर को ठंडक पहुंचाती है। यह भीषण गर्मी से लड़ने में मदद करती है और नारियल के दूध या नारियल पानी की तरह ही हमारे शरीर को हाइड्रेट रखती है।
- अन्य फायदे
- नारियल की मलाई में मैंगनीज जैसे पोषक तत्व हमारे प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- यह सूजन, वायरल और फंगल संक्रमण को रोकता है। यह हमारे रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में मदद करता है और उच्च रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है।
- आप अपनी त्वचा को मुलायम रखने और सनबर्न या सूजन को दूर करने के लिए नारियल की मलाई को अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।