Move to Jagran APP

Chikungunya Prevention: चिकनगुनिया से बचने के लिए अपने खाने में ये 5 चीज़ें जरूर शामिल करें

चिकनगुनिया के प्रमुख लक्षण बुखार और जोड़ों का दर्द है। लेकिन कुछ लोगों में सिरदर्द मतली दाने और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप चिकनगुनिया के इन लक्षणों को महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 01:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 10:07 AM (IST)
Chikungunya Prevention: चिकनगुनिया से बचने के लिए अपने खाने में ये 5 चीज़ें जरूर शामिल करें
विटामिन-सी के सेवन से मांसपेशियों, हड्डियों और रक्त वाहिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है।

नई दिल्ली। बरसात के दिनों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती है। उनमें एक चिकनगुनिया है। चिकनगुनिया वह बीमारी है जो भारत में पिछले कुछ सालों में खासकर बारिश के मौसम में आम हो गई है। चिकनगुनिया मच्छर के काटने से होने वाला एक वायरल इंफेक्शन होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है। इस बीमारी के लक्षण मच्छरों के काटने के 3 से 7 दिन के बाद दिखाई देते हैं।

loksabha election banner

चिकनगुनिया के प्रमुख लक्षण बुखार और जोड़ों का दर्द है। लेकिन कुछ लोगों में सिरदर्द, मतली, दाने और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप चिकनगुनिया के इन लक्षणों को महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

इसके अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जो चिकनगुनिया से बचने में मदद करते हैं। हम आपको बता रहे हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो चिकनगुनिया से बचाते हैं।

1. विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर खाद्य पदार्थ

विटामिन-सी के सेवन से मांसपेशियों, हड्डियों और रक्त वाहिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। वहीं, विटामिन-ई अच्छे स्वास्थ्य, साफ त्वचा और दिल के दौरे से बचाता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी और विटामिन-ई का सेवन करने से चिकनगुनिया का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही आप अमरूद, पीली शिमला मिर्च, कीवी और स्ट्रॉबेरीज़ का सेवन भी कर सकते हैं।

2. सेब और कच्चा केला

अगर आपको चिकनगुनिया हो गया है तो उससे उबरने के लिए तरबूज़ और संतरे जैसे फलों से दूर रहें। वहीं, आप सेब और कच्चे केले खा सकते हैं। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो आपके पाचन तंत्र को साफ करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।  

3. पत्ते वाली सब्जियां

चिकनगुनिया को रोकने के लिए पत्तेदार सब्जियां सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं। इन सब्जियों में कम कैलोरी होती है और पचाने में भी आसानी होती है। अपने आहार में पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। यह आहार चिकनगुनिया को तो रोकने में मदद करेगा ही साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

4. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स

चिकनगुनिया से उबरने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड रक्त के थक्कों को कम करता है और दिमाग के लिए भी अच्छा होता है।

5. तरल खाद्य पदार्थ

तरल पदार्थ जैसे सूप, दाल या ग्रेवी भी चिकनगुनिया से जल्दी उबरने में मदद करते हैं। खासकर बीन्स, मांस या मछली का सूप फायदेमंद साबित हो सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.