Benefit of Neem Leaves: डायबिटीज का सफल उपचार करता है नीम, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
Benefit of Neem Leavesनीम की ना सिर्फ पत्तियां सेहत के लिहाज से फायदेमंद है बल्कि इस पेड़ की छाल पत्तियां तने और लकड़ी तक का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दृष्टि से किया जा रहा है। सुबह-सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को चबा कर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। नीम औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसा प्लांट है जिसका इस्तेमाल सालों से उपचार के लिए किया जा रहा है। नीम की पत्तियां कई बीमारियों का उपचार करती है। नीम इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है साथ ही बॉडी की सूजन कम करने में भी सहायक है। दिल के रोगों से महफूज रखता है नीम। नीम की ना सिर्फ पत्तियां सेहत के लिहाज से फायदेमंद है, बल्कि इस पेड़ की छाल, पत्तियां, तने और लकड़ी तक का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दृष्टि से किया जा रहा है। सुबह-सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को चबा कर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। नीम के सेहत के लिए अनगिनत फायदे हैं। आइए जानते हैं कि नीम कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बढ़ने के लिए नीम का करें सेवन:
कोरोना से बचना है तो नीम का इस्तेमाल कीजिए। कोरोनाकाल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप भी अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो नीम का इस्तेमाल कीजिए। आप रोजाना सुबह उठकर नीम की ताजा पत्तियां तोड़कर खा लें, तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा।
डायबिटीज में बचाव:
शुगर के मरीजों के लिए नीम बेहद फायदेमंद है। खाली पेट नीम का इस्तेमाल करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप पहले से डायबिटीज का शिकार हैं और शुगर कंट्रोल रखना चाहते हैं तो नीम की पत्तियां खाएं।
स्किन की चमक बरकरार रखता है नीम:
नीम ब्लड से टॉक्सिन निकालता है। जब आपके शरीर से टॉक्सिन्स कम होने लगते हैं, तो स्किन में निखार आने लगता है। नीम की पत्तियां आपकी स्किन के लिए नैचुरल ब्यूटी टॉनिक हैं। त्वचा पर दाग-धब्बों और मुंहासों की समस्या हो तो नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं। स्किन पर निखार आएगा।
कैंसर से बचाव:
नीम की पत्तियों में विशेष एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स को पनपने से रोकते हैं। रोजाना सुबह नीम की 4-5 पत्तियां चबाने से आप कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं।
Written By: Shahina Noor