Bakrid 2021 Coronavirus Guideline: ईद-उल-अजहा को लेकर राज्य सरकारों ने जारी की गाइडलाइंस
Bakrid 2021 Coronavirus Guideline भारत में 21 जुलाई 2021 को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा लेकिन पिछली बार ही की तरह कई सारी पाबंदियों के साथ जिनके बारे में जान लेना है। अलग-अलग राज्यों ने अपनी अग-अलग गाइडलाइंस जारी की है।
बकरीद को ही ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है जो इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। बकरीद का त्योहार रमजान महीना खत्म होने के 70 दिन के बाद मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के वाले मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद जानवरों की कुर्बानी देते हैं। भारत में इस बार 21 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी। कोरोना को देखते हुए बकरीद की रौनक थोड़ी फीकी रहेगी। इस खतरनाक संक्रमण से बचे रहने के लिए राज्य सरकारों ने कई तरह की गाइडलाइंस जारी की हैं। जिसके बारे में जान लेना है जरूरी।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बकरीद को लेकर गाइडलाइन जारी की है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
- जिनके मुताबिक किसी भी धार्मिक स्थल पर सामूहिक रूप से भीड़ इकट्ठा नहीं की जा सकती है।
- ईद के किसी भी आयोजन में 50 से ज्यादा लोग जमा नहीं होंगे।
- कहीं भी गोवंश/ऊंट अथवा अन्य प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो।
- ऐसा होने पर संबंधित व्यक्ति या परिवार पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई
मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का जरूर पालन करें।
- घरों में ही नमाज पढ़ें।
सोशल मीडिया या फोन के माध्यम से ही एक-दूसरे को बधाई दें।
असम
राज्य सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक,
- कोविड-19 महामारी के चलते बकरीद के मौके पर असम में किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मस्जिद में अधिक से अधिक पांच लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति होगी।
केरल
केरल सरकार ने ईद-उल-अजहा को देखते हुए दिशा-निर्देशों जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि
- त्योहार के दौरान सिर्फ 40 लोगों को ही धार्मिक स्थल पर इकट्ठा होने की अनुमति होगी।
- जो लोग धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होंगे उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक जरूर ली हो।
- बकरीद को देखते हुए 18, 19 और 20 जुलाई को लॉकडाउन से आम लोगों को छूट दिया जाएगा।
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने बकरीद की नमाज के लिए गाइडलाइन जारी की है।
- मुस्लिम समुदाय कोविड-19 महामारी के बीच खुले स्थानों पर बकरीद की नमाज नहीं अदा करे।
- नमाज के लिए 50 फीसदी से अधिक लोग इकट्ठा न हों।
Pic credit- AP