Apple Cider Vinegar: सेब के सिरके के इन 7 हेल्थ बेनिफ़िट्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप!
Apple Cider Vinegar एप्पल साइडर विनेगर में एसेटिक एसिड की मात्रा लगभग 5 से 6 फीसद तक होती है। एप्पल साइडर विनेगर में एसेटिक एसिड के अलावा पानी और थोड़ी मात्रा में अन्य एसिड विटामिन और मिनरल्स भी शामिल होते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Apple Cider Vinegar: आपने ये कई बार सुना होगा कि रोज़ाना एक सेब खाने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। ज़रा सोचिए अगर सेब इतना फायदेमंद है, तो इससे बनने वाला सिरका कितना कमाल का होगा। कई लोग खाने में भी सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं। सेब का सिरका खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ वज़न को भी निंयत्रण में रखता है।
क्या है एप्पल साइडर विनेगर
सबसे पहले जानते हैं कि विनेगर क्या है। इस विनेगर को टू-स्टेप प्रोसेस से बनाया जाता है। पहले स्टेप में सेब को क्रश या कुचल कर खमीर उठाया जाता है, जो शुगर को फर्मेंट करता है और उन्हें एलकोहल में बदल देता है। दूसरे स्टेप में इस अल्कोहल सॉल्यूशन में बैटीरिया मिलाए जाते हैं, जो अल्कोहल को फर्मेंट कर एसेटिक एसिड में बदल जाता है। यह विनेगर में एक एक्टिव कंपोनेंट होता है। एप्पल साइडर विनेगर में एसेटिक एसिड की मात्रा लगभग 5 से 6 फीसद तक होती है। एप्पल साइडर विनेगर में एसेटिक एसिड के अलावा, पानी और थोड़ी मात्रा में अन्य एसिड, विटामिन और मिनरल्स भी शामिल होते हैं।
आइए आज जानें सेब के सिरके यानी Apple Cider Vinegar के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।
1. ख़तरनाक बीमारियों से बचाता है
सलाद में अकसर सेब के सिरके का इस्तेमाल ड्रेसिंग के तौर पर किया जाता है। इससे सलाद का स्वाद को बढ़ता ही है, साथ ही शरीर को कई फायदे भी पहुंतचे हैं। इसे खाने से डायबिटीज़, कैंसर, दिल से संबंधित बीमारियां से बचा जा सकता है। कई रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि इसके सेवन से कैंसर तक की रोकथाम में मदद मिलती है।
2. लीवर को रखता है हेल्दी
सेब का सिरका लीवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये लीवर को डिटॉक्स कर उसके क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
3. इम्यूनिटी को करता है मज़बूत
सेब के सिरके में मौजूद विटामिन-सी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने का भी काम करता है। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में कमज़ोर इम्यूनिटी वालों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए.
4. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
इसमें मौजूद एसिटिक एसिड शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। दिल से जुड़ी बीमारियां से रक्षा करता है। ख़ासकर इसके सेवन से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या नहीं होती।
5. ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
Apple Cider Vinegar शरीर में पीएच के स्तर को सामान्य रखता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप से बचाता है।
6. दर्द से राहत दिलाता है
इसमें मौजूद एंटी-इंफ़्लेमेट्री गुण दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर सेब के सिरके का सेवन करने से लाभ मिलता है।
7. दांतो को देता है मज़बूती
सेब का सिरका दातों और मसूडों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है और उन्हें मज़बूती देता है।
Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।