Move to Jagran APP

Anaemia Home Remedy: शहद के साथ मिलाकर खाएंगे ये एक चीज़, तो दूर होगी शरीर में खून की कमी

Anaemia Home Remedy पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का और शहद कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करने का काम कर सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:45 AM (IST)
Anaemia Home Remedy: शहद के साथ मिलाकर खाएंगे ये एक चीज़, तो दूर होगी शरीर में खून की कमी
Anaemia Home Remedy: मुनक्का और शहद का सेवन दूर करेगा खून की कमी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anaemia Home Remedy: हमारे शरीर में खून की कमी से कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। बॉडी में दो तरह की रक्त कोशिकाएं होती हैं। एक रेड ब्लड सेल और दूसरे वाइट ब्लड सेल। जब शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी होने लगती है, तो इसे खून की कमी कहा जाता है। इस स्थिति को एनीमिया कहते हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे असंतुलन डाइट, पोषण की कमी आदि।

loksabha election banner

एनीमिया को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स के साथ खाने में ज़रूरी फूड्स का सेवन अहम साबित होता है। कई ऐसी चीज़े हैं जो खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद साबित होती हैं। ऐसी ही एक चीज़ है मुनक्का, जिसे अगर शहद के साथ मिलाकर खाया जाए जो खून की कमी दूर हो सकती है। तो आइए जानें कि मुनक्का और शहद का सेवन खून की कमी दूर करने के अलावा और किन चीज़ों में फायदेमंद होता है।

1. एनिमिया का कारण शरीर में आयरन की कमी होता है, जिसे खून की मात्रा कम होती जाती है। हालांकि, कई ऐसी खाने की चीज़ें हैं जो इस कमी को दूर करती हैं। उदाहरण के तौर पर मुनक्का और शहद का मिश्रण एनीमिया को दूर करता है। मुनक्का और शहद दोनों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में फायदेमंद साबित होता है।

2. मुनक्का और शहद दिल के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं। दोनों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर के सबसे ज़रूरी अंग दिल को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसे खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

3. खून की कमी दूर करने के अलावा, मुनक्का और शहद का सेवन पेट के स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता है। मुनक्का और शहद दोनों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के साथ पाचन को मज़बूती भी देता है।

4. मुनक्का और शहद दोनों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

5. मुनक्का और शहद को खाने से ब्लड सर्क्यूलेशन भी बढ़ता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.