Move to Jagran APP

Benefits of Sweet Potatoes: इन पांच कारणों से करें शकरकंद का रोज़ाना सेवन

Benefits of Sweet Potatoes शकरकंद में भरपूर मात्रा में मिनरल्स फाइबर विटामिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है। शकरकंद का इस्तेमाल सर्दी में सबसे ज्यादा किया जाता है। ये बॉडी को डिटॉक्सिफाई करके रोगों से बचाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:56 PM (IST)
Benefits of Sweet Potatoes: इन पांच कारणों से करें शकरकंद का रोज़ाना सेवन
इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही आपको तंदुरुस्त रखेगी शकरकंद।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी में गर्म-गर्म शकरकंद खाने का स्वाद ही अलग है। शकरकंद जिसे अंग्रेजी में स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है, खाने में बेहद स्वादिष्ठ होती है। इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से महफूज रखते हैं। शकरकंद में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, फाइबर, विटामिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है। शकरकंद का इस्तेमाल सर्दी में सबसे ज्यादा किया जाता है। ये बॉडी को डिटॉक्सिफाई करके रोगों से बचाती है। ये पाचन को दुरुस्त रखती है साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। फेफड़ों की सेहत का भी ख्याल रखी है, इसके खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आइए जानते हैं कि शकरकंद खाने के बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

loksabha election banner

आंखों के लिए मुफीद है:

शकरकंद में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद जरूरी है। यह आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दृष्टि क्षमता को भी विकसित करती है और उसमें होने वाले विकार को दूर करने में भी मददगार साबित होती है। विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों को मोतियाबिंद के जोखिम से बचाते है।

इम्यूनिटी बढ़ाती है शकरकंद:

कोरोनाकाल में ये आपके लिए बेस्ट डाइट है। इसमें इम्यून सेल्स को मजबूत करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाने के सक्रिय गुण पाए जाते है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है:

शकरकंद ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करती है। शकरकंद में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। स्ट्रोक के खतरे से बचाती है शकरकंद साथ ही दिल की सेहत का भी ख्याल रखती है।

बॉडी को डिटॉक्सीफाई करती है:

शरीर में कई हानिकारक अपशिष्ट पदार्थ बनते हैं जिनका बॉडी से बाहर निकलना जरूरी है। शकरकंद इन अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालती है।

सूजन को कम करती है:

बॉडी के किसी भी हिस्से में चोट लगने से सूजन आ जाती है तो शकरकंद उस सूजन को दूर करने में बेहद असरदार है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। 

                     Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.