आदित्य रॉय कपूर के शर्टलेस लुक और 6 पैक एब्स के दीवाने हुए लड़के, आप भी ऐसे बनाएं गठीला बदन
Aditya Roy Kapur Shirtless Six Pack Abs Look Viral फिटनेस फ्रीक आदित्य रॉय कपूर का नया शर्टलेस 6 पैक एब्स लुक वायरल हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Roy Kapur Shirtless Six Pack Abs Look Viral: फिटनेस फ्रीक आदित्य रॉय कपूर का नया शर्टलेस 6 पैक एब्स लुक वायरल हो गया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही लड़कियों के साथ साथ लड़के भी दीवाने हो गए हैं। आलिया भट्ट समेत करीब 4 लाख लोग अब तक उनके लुक को लाइक कर चुके हैं। आदित्य रॉय कपूर जैसी बॉडी बनाने के लिए आपको उनके बताए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
आशिकी 2 से सिनेमाई पर्दे पर मुहब्बत का नया स्टाइल शुरू करने वाले आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मलंग की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। शूटिंग के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में वह शर्टलेस हैं और 6 पैक एब्स के साथ उनका लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
आदित्य रॉय कपूर ने अपने नए लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे मलंग फिल्म का सीन बताया जा रहा है। इस सीन में आदित्य रॉय कपूर 6 पैक एब्स के साथ शर्टलेस होकर अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लड़कियों के साथ ही लड़कों ने भी खूब पसंद किया है। आलिया भट्ट समेत 4 लाख से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं।
आदित्य रॉय कपूर करियर की शुरूआत से ही फिटनेस को लेकर काफी सजग दिखाई दिए हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि मलंग फिल्म के लिए उन्हें अपना वेट बढ़ाना और घटना पड़ेगा क्योंकि वह फिल्म में दो जेनरेशन के रोल प्ले करते नजर आएंगे। आदित्य रॉय कपूर वजन घटाने बढ़ाने की बात पर तत्काल हामी भर दी थी।
आदित्य रॉय कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस को लेकर कहा है कि वह फिल्म की मांग के अनुसार अपनी बॉडी को शेप दे सकते हैं। आदित्य ने बताया कि वह फिट रहने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाते हैं। जिम में कई तरह के प्राप्स के जरिए वर्कआउट करने के साथ ही वह रनिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग और डांसिंग के जरिए अपनी बॉडी को शेप में बनाए रखते हैं।
View this post on Instagram
आदित्य रॉय कपूर के मुताबिक उनके 6 पैक एब्स का राज उनका वर्कआउट और डाइट प्लान है। वह बताते हैं कि सुबह उठते ही वह ओट्स खाते हैं। इसके अलावा वह दिन भर में करीब 5 बार हल्का खाना खाते हैं, जो फाइबर और प्रोटींस से भरा होता है। दोपहर में वह ब्राउन राइस जरूरी खाते हैं।
View this post on Instagram
Told you i'l be ready with my bikini body 👙 #mondaymotivation
आदित्य के अनुसार फिट बॉडी हासिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी और नींद का लेना बेहद जरूरी होता है। अगर आप आदित्य जैसी 6 पैक एब्स के साथ फिट बॉडी हासिल करना चाहते हैं तो उनके बताए स्टेप्स, वर्कआउट और डाइट को फॉलो करना बेहद जरूरी होगा।
View this post on Instagram