Move to Jagran APP

Mustard Oil Ill Effects: सरसों के तेल से हो सकते हैं ये 6 गंभीर नुकसान!

Mustard Oil Ill Effects आयुर्वेद में भी सरसों के तेल का इस्तेमाल कई दवाइयों और उपचार में किया जाता है। सरसों के तेल में पाए जाने वाले तत्व फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन फायदों के साथ इसके कई नुकसान भी हैं जो आपको ज़रूर मालूम होने चाहिए।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 01:27 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 01:46 PM (IST)
Mustard Oil Ill Effects: सरसों के तेल से हो सकते हैं ये 6 गंभीर नुकसान!
सरसों के तेल से हो सकते हैं ये 6 गंभीर नुकसान!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mustard Oil Ill Effects: भारतीय खानों में अक्सर सरसों के तेल के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरसों का तेल भारतीय मौसम के हिसाब से सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां तक कि आयुर्वेद में भी सरसों के तेल का इस्तेमाल कई दवाइयों और उपचार में किया जाता है। सरसों के तेल में पाए जाने वाले तत्व फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन फायदों के साथ इसके कई नुकसान भी हैं, जो आपको ज़रूर मालूम होने चाहिए।

loksabha election banner

सरसों के तेल के नुकसान

1. सरसों के तेल में एरिटिक एसिड का उच्च स्तर होता है, जो हमारे दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। यह दिल की मांसपेशियों को बुरा नुकसान पहुंचा सकता है।

2. महिलाओं को गर्भवास्था में सरसों के तेल का खाने में ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तेल में कुछ ऐसे रासायनिक यौगिक होते हैं, जो पूरी तरह से शिशु के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

3. सरसों के तेल के लगातार सेवन से कई लोगों को राइनाइटिस हो सकता है। राइनाइटिस में बलग़म की झिल्ली में सूजन हो जाती है, जिससे खांसी, छींकना, भरी हुई नाक, नाक से पानी बहाना जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

4. कुछ लोगों को सरसों के तेल से एलर्जी भी हो सकती है। इसमें खुजली या सूजन की समस्या रहती है। इसलिए सरसों के तेल के सेवन के बाद अगर आपको इस तरह की परेशानी आ रही हैं, तो इसे खाने से बचें।

5. सरसों के तेल की मालिश करने से कई लोगों की त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं। साथ ही लंबे समय तक मालिश करने से त्वचा काली भी पड़ सकती है। कई लोगों को इससे शरीर में दाने भी निकल सकते हैं।

6. कई रिसर्च में साबित हुआ है कि सरसों के तेल में यूरिक एसिड की उच्च मात्रा (42% से 47%) पाई जाती है। जिसकी वजह से अगर भारी मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो, दिल व सांस से जुड़ी बीमारियां, दस्त, एनीमिया, कैंसर, कोमा और यहां तक ​​कि सबसे गंभीर मामलों में मौत भी हो सकती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.