Move to Jagran APP

Natural Ways to Boost Fertility: महिलाओं में इंफर्टिलिटी दूर करके जल्दी कंसीव करने में मदद करती हैं यह 5 जड़ी बूटियां

इंफर्टिलिटी से परेशान हैं और तनाव आप पर हावी है तो आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन करें।शतावरी एक फीमेल फर्टिलिटी टॉनिक है जो आपको कंसीव करने में मदद करेगा। इसके अंदर फाइटो एस्ट्रोजेंस होते है जिसमें एस्ट्रोजन हॉर्मोन की तरह ही केमिकल स्ट्रक्चर होता है यह तनाव कम करता है।

By Shahina NoorEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 12:00 PM (IST)
Natural Ways to Boost Fertility: महिलाओं में इंफर्टिलिटी दूर करके जल्दी कंसीव करने में मदद करती हैं यह 5 जड़ी बूटियां
शतावरी एक फीमेल फर्टिलिटी टॉनिक है जो कंसीव करने में मदद करेगा।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Natural Ways to Boost Fertility: बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी की वजह से महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं में इंफर्टिलिटी होने के कई कारण है जैसे तनाव, शरीर में हार्मोन्स असंतुलन, गर्भाशय की असामन्य संरचना की वजह से भी महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। शहरी जीवन में महिलाएं भी नौकरी करती हैं और तनाव के बीच जिंदगी को गुजार रही है। जिंदगी की मसरूफियत और कामयाबी की उमंग में महिलाएं जल्दी बच्चा पैदा नहीं करना चाहती। 30 साल के बाद जब कंसीव करना चाहती है तो उस वक्त जटिलताएं बढ़ जाती हैं। कंसीव करने के लिए हज़ारों तरह के टेस्ट कराती हैं तो भी कमी का पता नहीं लगता। आप भी कंसीव करना चाहती हैं और इलाज करा के थक चुकी हैं तो इन आयुर्वेदिन नुस्खों को अपनाएं। आयुर्वेद में कुछ ऐसे हर्ब्स हैं जो आपको जल्द ही कंसीव करने में मदद करेंगे।

loksabha election banner

आइए जानते हैं कुछ खास हर्ब्स और उनके फायदे भी।

कंसीव करने के लिए करें शतावरी का सेवन:

शतावरी एक फीमेल फर्टिलिटी टॉनिक है जो आपको कंसीव करने में मदद करेगा। इसके अंदर फाइटो एस्ट्रोजेंस होते है जिसमें एस्ट्रोजन हॉर्मोन की तरह ही केमिकल स्ट्रक्चर होता है। इसका सेवन करने से आपका तनाव कम होगा जो इंफर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण है।

अश्वगंधा भी इंफर्टिलिटी का है उपचार:

अश्वगंधा का सेवन पुरुष स्पर्म क्वालिटी सुधारने के लिए करें। इसका सेवन करने से पुरुषों की सीमेन की क्वालिटी इंप्रूव होती है, साथ ही स्पर्म की संख्या में भी इज़ाफा होता है।

चेस्ट बेरी अनियामित पीरियड का इलाज:

चेस्ट बेरी रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स को बैलेंस करने में सहायक होती है। यह महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकिल को सही करने में बेहद मददगार है। जिन महिलाओं का पीरियड साइकिल ठीक नहीं हैं वो इसका सेवन करें।

चाइनीज हर्ब बढ़ाती है फर्टिलिटी:

माना जाता है कि चाइनीज हर्ब्स महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद काम आती है। अगर आप फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए किसी तरह की दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो उनके साथ चाइनीज हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं।

ब्लैक कैहोश भी बढ़ा सकती है फर्टिलिटी:

यह हर्ब्स भी फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद असरदार है। यह ओवरीज को स्टिमुलेट करने में और ओवुलेशन को बढ़ाने में फायदेमंद है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.