Move to Jagran APP

लगातार हैंडवाश और साबुन लगाने से खराब हुई है त्वचा तो अपनाएं ये 3 टिप्स

इस वायरस के संकम्रण से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई एडवाइजरी जारी की है जिनमें आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 04:44 PM (IST)
लगातार हैंडवाश और साबुन लगाने से खराब हुई है त्वचा तो अपनाएं ये 3 टिप्स
लगातार हैंडवाश और साबुन लगाने से खराब हुई है त्वचा तो अपनाएं ये 3 टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में प्रतिदिन बड़ी तेज़ी से इजाफा हो रहा है। चीन के शहर वुहान से शुरू हुआ यह वायरस अब पूरी दुनिया में फ़ैल गया है। भारत सहित सभी देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और घर से ही काम कर रहे हैं। इस वायरस के संकम्रण से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इसमें एक हाथ धोना है, लेकिन लगातार हाथ धोने से हाथों में रूखापन आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इन टिप्स को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।आइए जानते हैं।

loksabha election banner

जैसा की आप सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को एक घंटे में हैंड वाश से जरूर धोने चाहिए। हालांकि, रोजना ऐसा करने से हाथों की नमी खोने लगती है और हाथ रूखे होने लगते हैं। इसके लिए आप घर की कुछ चीज़ों से अपने हाथों की नमी को बरकरार रख सकते हैं।

नारियल तेल कारगर है 

अगर लगातार हाथ धोने से आपके हाथों की नमी खत्म हो गई है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जब अपनी हाथों को धोएं तो इसके बाद नारियल तेल अपने हाथों में लगा लें। आप चाहे तो हाथों को धोने के बाद हर बार लगा सकते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

आप चाहे तो अपने हाथों के रूखेपन को दूर करने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने हाथों पर इन चीज़ों को भी लगा सकते है। इससे हाथों की त्वचा की नमी बरकरार रहेगा।

घी भी फायदेमंद है

आप अपने हाथों की नमी को बरकरार रखने के लिए घी का उपयोग कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासकर रात में सोने से पहले इसे जरूर लगा लें। ऐसा करने से आपके हाथों का रूखापन गायब हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.