Move to Jagran APP

Happy Chhoti Holi/ Holika Dahan 2024 Wishes: अपने प्रियजनों को इन खास संदेशों से दें छोटी होली की शुभकामनाएं

होली का त्योहार मस्ती और मजाक का ही नहीं बल्कि अच्चाई पर बुराई की जीत का भी प्रतीक है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन या छोटी होली मनाई जाती है जिसका हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व है। इस दिन राक्षसी होलिका का अंत हुआ था जिसके बाद से हर साल होलिका दहन मनाया जाता है। छोटी होली के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Sun, 24 Mar 2024 11:51 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 11:51 AM (IST)
छोटी होली पर अपने परिवारजनों और दोस्तों को भेजें ये खास संदेश

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chhoti Holi 2024 Wishes: होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का उत्सव होता है। रंगों के इस उत्सव से एक दिन पहले छोटी होली या होलिका दहन मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद खास महत्व होता है। इस बार यह 24 मार्च को मनाया जाएगा। यह दिन अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

loksabha election banner

ऐसा माना जाता है कि इस दिन राक्षसी होलिका का अंत हुआ था, जो बुराई का प्रतीक है और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा हुई थी, जो अच्छाई और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है। तब से हर साल होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें अपने भीतर की सभी बुराइयों को प्रतिकात्मक रूप से जलाया जाता है। इसलिए लोग खुली जगहों में होलिका जलाते हैं।

छोटी होली या होलिका दहन के मौके पर आप अपने परिवारजनों या दोस्तों को कुछ खास संदेश भेज सकते हैं, जो उनमें होलिका दहन की भावना को और मजबूत बनाएंगे। साथ ही, आप उन्हें एक खास अंदाज में छोटी होली की शुभकामनाएं भी दे पाएंगे।

1. अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का

संदेश देने वाले होलिका दहन के अवसर पर

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

2. अच्‍छाई की जीत हुई है

हार गई आज बुराई है,

देखो होलिका दहन की

शुभ घड़ी आज आयी है।

Chhoti Holi wishes

3. आई बसंत ऋतु की बहार

चली पिचकारी, उड़ा गुलाल

मुबारक हो आपको छोटी होली का त्योहार। 

4. स्वीट-स्वीट सी रहे आपको बोली

खुशियां ही खुशियां हो आपकी झोली,

मेरी तरफ से मुबारक हो आपको छोटी होली

5. होलिका दहन के पावन अवसर पर

बीते साल के दुख, कटु-अनुभव जला दो

नई खुशी और नए उमंग के साथ

रंगों का त्योहार मना लो

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. होली जली है बुराई के रूप में

बचे हैं प्रह्लाद सच्चाई के रूप में

खुश रहें आप हमेशा

होलिका दहन पर यही है कामना।

7. होलिका दहन के साथ ही

आपके सभी दुखों का नाश हो,

होलिका दहन के पर्व की

आप सभी को हार्दिक बधाई।

8. आपके जीवन के सभी टेंशन

होलिका में जल जाएं, यही है

हमारी आपको शुभकामनाएं!

9. जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख

उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं

सारे दुख-दर्द

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगा दो आज हर एक की झोली,

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,

वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी छोटी होली।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.