Priyanka Chopra Floral Dress: 'द स्काय इज़ पिंक' के प्रमोशन में एक लाख के आउटफिट में दिखीं प्रियंका
When Priyanka Chopra Snapped In Rupee One Lakh Outfit बॉलीवुड की एक्ट्रेस इस शो में अपनी आने वाली फिल्म द स्काय इज़ पिंक के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra Snapped In Rupee One Lakh Outfit: प्रियंका चोपड़ा को मंगलवार देर शाम न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्पॉट किया गया। प्रियंका 'टुडे शो' में हिस्सा लेने के लिए अपनी पेट डॉग डायना के साथ निकली थीं।
बॉलीवुड की एक्ट्रेस इस शो में अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काय इज़ पिंक' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका की फिल्म के अलावा उनका आउटफिट काफी चर्चा में रहा। इस खास मौके के लिए उन्होंने लेबल मारकेरियन का डिज़ाइन किया गया फ्लोरल सैटिन सिल्क आउटफिट चुना था।
37 साल की इस अदाकारा ने राफेल फ्लोरल ट्विस्ट फ्रंट टॉप को पिएरो फ्लोरल सैटिन स्कर्ट के साथ मैच किया था। इस पूरे अटायर की खास बात है इसकी कीमत। प्रियंका के इस आकर्षक आउटफिट की कुल कीमत एक लाख से ऊपर है। जिसमें फ्लोरल टॉप की कीमत 56, 574 रुपए है, जबकि स्कर्ट की कीमत 49,494 रुपए है।
Priyanka Chopra wearing Markarian SS20 RTW in New York. Stylist: Mimi Cuttrell.
प्रियंका ने ज टॉप पहना था उसकी नेकलाइन में आकर्षक 'कीहोल' डिज़ाइन था, जिसकी वजह से इसका फिट बेहद अच्छा नज़र आ रहा था। उन्होंने इस अटायर को जिम्मी चू के क्रिस्टल स्ट्रेप वाले पिंक सुएड बैकलेस हील्स को स्टाइल किया था।
वहीं, उनके बाल खूबसूरत जूड़े में बंधे थे। प्रियंका ने डूई मेकअप के साथ मोव लिप्स और ब्राइट रंग का आइशैडो को स्टाइल किया था।
#PriyankaChopra in #Markarian Spring 2020 Leaving the #TodayShow.
आपको बता दें कि फिल्म 'द स्काय इज़ पिंक' इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है। प्रियंका के साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम नज़र आएंगे।