अंडर गॉर्मेंट्स चलेंगे सालों-साल, जब उन्हें धोते समय रखेंगी इन बातों का ध्यान
महंगे अंडर गॉर्मेंट्स चलें सालों-साल इसके लिए जरूरी है कि आप धोने से लेकर सुखाने और रख-रखाव तक कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जानेंगे यहां इनके बारे में।
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपके अच्छे और ब्रांडेड इनरवेयर्स इतनी जल्दी क्यों खराब हो जाते हैं। इसकी एक बड़ी वजह उन्हें सही तरीके से वॉश न करना हो सकता है। इनरवेयर्स बहुत ही सॉफ्ट फैब्रिक से बने होते हैं जिन्हें धोते वक्त जरा सी भी लापरवाही उसे खराब कर सकती है। तो आइए जानते हैं इन्हें वॉश करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान।
गरम नहीं ठंडे पानी से धोएं
अंडर गार्मेंट्स को हमेशा ठंडे पानी में धोएं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि गरम पानी से कपड़ों से मैल आसानी से निकल जाता है लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि गरम पानी से कपड़ों के रंग और इलास्टिसिटी पर भी फर्क पड़ता है। गर्मी हो या सर्दी, अंडर गार्मेंट्स को ठंडे पानी में ही धोएं।
ऊनी कपड़ों वाले डिटरर्जेंट का न करें इस्तेमाल
अगर आपको ऐसा लगता है कि ऊनी कपड़ों वाले डिटरर्जेंट का इस्तेमाल सॉफ्ट कपड़ों की साफ-सफाई के लिए किया जा सकता है तो आप गलत हैं। ऊनी कपड़ों के डिटरर्जेंट इलास्टिक को खराब कर देते हैं इसलिए अंडर गॉर्मेंट्स के लिए नॉर्मल कपड़ों को धोए जाने वाले लिक्विड या डिटरर्जेंट पाउडर में धोएं।
धोने से पहले पानी में भिगोना है बेहतर
हां, बेशक ऐसे धोने में ज्यादा टाइम लगता है लेकिन ये सही तरीका है। अंडर गॉर्मेंट्स के कोने-कोने में जमी गंदगी पानी में भिगाने से सॉफ्ट हो जाती है जिससे उसे निकालना आसान हो जाता है।
हुक को बदं करके धोएं
इनर वेयर्स में लगे हुक या बटन को बदं करने के बाद ही इन्हें धोएं। ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे इन्हें धोते वक्त हाथों में किसी तरह की चोट नहीं लगती साथ ही कई बार हुक या बटन अन्य कपड़ों में फंस जाते हैं और उन्हें खराब कर देते हैं।
मशीन में न सुखाएं अंडर गॉर्मेंट्स
अंडर गॉर्मेंट्स के फैब्रिक बाकी कपड़ों से ज्यादा सॉफ्ट होते हैं तो जरा सी भी लापरवाही महंगे अंडर गॉर्मेंट्स को खराब कर सकती है। इसके लिए उन्हें धोने के बाद मशीन में सुखाने की जगह खुद से सूखने दें। इलास्टिक और वायर दोनों ही बरकरार रहेंगे।
धूप से रखें दूर
अंडर गॉर्मेंट्स को धोने के बाद उन्हें तेज धूप में सुखाने की जगह छांव में सुखाना ज्यादा बेहतर होता है।