Move to Jagran APP

Vitamins For Stretch Marks: ये 4 विटामिन्स दिलाएंगे स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा

Vitamins For Stretch Marks स्ट्रेच मार्क्स युवाओं में अक्सर बढ़ती उम्र के दौरान कुछ लोगों में तेज़ी से वज़न घटाने और महिलाएं को प्रेग्नेंसी के बाद हो जाते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 01:00 PM (IST)
Vitamins For Stretch Marks: ये 4 विटामिन्स दिलाएंगे स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा
Vitamins For Stretch Marks: ये 4 विटामिन्स दिलाएंगे स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamins For Stretch Marks: एक्ने, झांइयों और डार्क स्पॉट्स के बाद ज़्यादातर लोग स्ट्रेच मार्क्स से परेशान रहते हैं। ये युवाओं में अक्सर बढ़ती उम्र के दौरान, कुछ लोगों में तेज़ी से वज़न घटाने और महिलाएं को प्रेग्नेंसी के बाद हो जाते हैं। खासकर महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद सबसे ज्यादा स्किन पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को लेकर परेशान होती हैं। 

loksabha election banner

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का वज़न बढ़ता है और डिलीवरी हो जाने के बाद वज़न घटता है, जिस वजह से त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। देखने में ये स्ट्रेच मार्क्स अच्छे नहीं लगते, इसलिए महिलाओं अक्सर मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन पातीं। इनसे निजात पाने के लिए न जाने कितने उपाय भी करती हैं। महंगी से महंगी क्रीम, कई घरेलू उपाय से लेकर लेज़र तक को आज़मा लेती हैं।

घरेलू उपाय और क्रीम से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता, वहीं, लेज़र महंगा ज़रूर पड़ता है लेकिन इससे काफी हद तक फायदा मिलता है।   लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे विटामिन्स के बारे में जो जिनकी मदद से स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। इनकी खास बात ये हैं कि इसमें ज़्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे।

विटामिन-ई

विटामिन-ई को ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता है। आपने ये ज़रूर सुना होगा कि हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-ई डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर कर स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर करने में मदद करता है। आप अपनी स्किन के लिए विटामिन-ई युक्त बॉडी लोशन ले सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो स्ट्रेस मार्क्स पर रात को सोते समय अपनी क्रीम में विटामिन-ई कैप्सूल को मिलाकर लगा सकती हैं। साथ ही अपनी डाइट में एवाकाडो, बादाम, पालक, सरसों के बीज को भी शामिल करें।

विटामिन-के

विटामिन-के भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। काफी कम लोग ये जानते हैं कि विटामिन-के भी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में इसे ज़रूर शामिल करना चाहिए। स्प्राउट्स, कैबेज और स्प्रिंग ऑनियन जैसी चीज़ों में विटामिन-के की अच्छी मात्रा होती है। यह न सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स को हल्का बल्कि डार्क सर्कल्स को भी दूर करने में मदद करेगा।

विटामिन-सी

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए विटामिन-सी भी काफी फायदेमंद होता है। ये स्किन में कॉलेजन प्रॉडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ स्किन को नया भी बनाता है। इसके लिए नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर, शिमला मिर्च जैसी विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन करें।

विटामिन-ए

 

अपनी डाइट में विटामिन-ए युक्त चीज़ों को ज़रूर शामिल करें। विटामिन-ए कई सब्ज़ियों और फलों जैसे गाजर, फिश, एप्रीकॉट और बेल पेपर में कैरीटिन के रूप में होता है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को रिपेयर करेगा बल्कि बालों को भी खूबसूरत बनाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.