Move to Jagran APP

Unwanted Hair Tips: चेहरे के अनचाहे बालों से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

Unwanted Hair Tips आज हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बिना पार्लर जाए अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। ये उपाय न सिर्फ पेनलेस हैं बल्कि महंगे भी नहीं हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 05:21 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 12:03 PM (IST)
Unwanted Hair Tips: चेहरे के अनचाहे बालों से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
Unwanted Hair Tips: चेहरे के अनचाहे बालों से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Unwanted Hair Tips: चेहरे पर अगर अनचाहे बाल हैं, तो वह आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप ब्लीच या फिर वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। इसमें न सिर्फ काफी दर्द से गुज़रना पड़ता है, बल्कि हर महीने पार्लर में काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। 

loksabha election banner

इसलिए आज हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना पार्लर जाए अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। ये उपाय न सिर्फ पेनलेस हैं, बल्कि महंगे भी नहीं हैं। 

1. अंडे का सफेद हिस्सा लें। इसमें आप बेसन या मक्के का आटा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे अपने पूरे चेहरे, खासकर अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएं। सूखने पर इसे धीरे-धीरे खींचते हुए हटाएं और फिर चेहरा धो लें।

2. बेसन और दूध से बना पैक सदियों से अनचाहे बालों का हटाने में मदद कर रहा है। इसके लिए दो बड़े चम्मच बेसन में थोड़ा दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे बालों की ग्रोथ के डायरेक्शन में रगड़ते हुए छुड़ाएं।

3. नींबू और शहद या चीनी को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड न सिर्फ आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी आएगा। वहीं, शहद इसे कोमल बनाएगा। सूखने पर इसे गीले कपड़े से रगड़ते हुए छुड़ा लें।

4. आलू और मूंगदाल का पैक लगाने से भी अनचाहे बाल दूर होते हैं। इसके लिए आप एक चौथाई कटोरी मूंगदाल रातभर भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आलू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे रगड़ते हुए छुड़ाएं।

5. पपीता में मौजूद पैपेन एंज़ाइम निखरी रंगत के साथ अनचाहे बालों की परेशानी से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आपको कच्चे पपीते की ज़रूरत होगी। आधा कच्चा पपीते लें और इसमे दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं और चेहरा धो लें।

Note: इसके एक बार इस्तेमाल से फर्क नहीं दिखेगा, इसलिए इन सभी फेस पैक्स को हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं। लगातार इस्तेमाल से आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.