Move to Jagran APP

रूस के बाद भारत में पॉपुलर हो रहे ये लिपस्टिक स्‍टाइल, आपको मिल सकता है अलग लुक

Lipstick Styles Makes You Glamorous खूबसूरती में चार चांद लगाने में लिपस्टिक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन दिनों लिपस्टिक का ऑक्‍टोपस और स्‍टार फिश स्‍टाइल ट्रेंड में है।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 04:04 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 01:45 PM (IST)
रूस के बाद भारत में पॉपुलर हो रहे ये लिपस्टिक स्‍टाइल, आपको मिल सकता है अलग लुक
रूस के बाद भारत में पॉपुलर हो रहे ये लिपस्टिक स्‍टाइल, आपको मिल सकता है अलग लुक

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Lipstick Styles Makes You Glamorous : महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने में लिपस्टिक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन दिनों ऑक्‍टोपस और स्‍टार फिश स्‍टाइल में लिपस्टिक लगाने का ट्रेंड चल रहा है। इस स्‍टाइल को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन ट्रेंडिंग लिपस्टिक स्‍टाइल्‍स को पार्टी में अट्रैक्‍शन पाने के लिए युवतियां इस्‍तेमाल कर रही हैं।

loksabha election banner

भारत में सबसे हमेशा से ही हार्ट स्टाइल लिपस्टिक महिलाओं की पहली पसंद मानी जाती रही है। हालांकि, धीरे धीरे यह चलन बदलता देखा जा रहा है। वेस्‍टर्न कल्‍चर में ढलती और मॉर्डन होती भारतीय महिलाएं फैशन के मामले में यूरोपियन कंट्रीज से पीछे नहीं रहना चाहती हैं। यही वजह है कि यहां भी महिलाएं लिपस्टिक स्‍टाइल में बदलाव लाकर पार्टी, फंक्‍शन में छा जा रही हैं।

लिपस्टिक स्‍टाइल में आ रहे बदलाव के चलते इन दिनों ऑक्‍टोपस स्‍टाइल खूब पॉपुलर हो रहा है। इस लिपस्टिक स्‍टाइल का चलन सबसे पहले रूस में शुरू हुआ था जो अब भारत में ट्रेंड बन चुका है। इस स्‍टाइल को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ऑक्‍टोपस स्‍टाइल लिपस्टिक में रेड कलर को यूज करना सबसे बेहतर ऑप्‍शन साबित हो रहा है। हालांकि इसमें पिंक भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

ऑक्‍टोपस के अलावा स्‍टार फिश लिपस्टिक स्‍टाइल भी पार्टी में चार चांद लगाने के लिए खूब ट्रेंड में है। इस स्‍टाइल में डार्क रेड लिपस्टिक से होठों पर सितारे की डिजाइन में लिपस्टिक लगाई जाती है। यह फेस को अलग ही लुक देती है जो लोगों को अट्रैक्‍ट करने वाली मानी जाती है।

View this post on Instagram

‌Мода порой беспощадна 😲 Только пережили бум "губы уточкой", загремел новый тренд — губы-осьминожки 🐙 Они же "губы дьявола" 👻😁 ⠀ Идея, естественно, из Америки 🗽 и давняя... А в нашей стране "отец основатель" косметолог без медицина образования @emelianbraude Он же Ян Николаевич Силис 🙌 ⠀ 💰Стоимость такого преображения от 20 тысяч рублей (авторская методика, как-никак). Эффект до года 💋 Хотя есть мнение, что форма губ будет стремиться к природной и эффект сойдёт быстрее. Для создания "осьминога" используют препараты гиалуроновой кислоты 💉 ⠀ Также "в моде" брови-нимб и брови-волны 🔥 Но пока не нашлось такого предприимчивого бровиста, такие шедевры всё-таки чаще результат фотошопа 🎨 ⠀ Какие считаете, приживётся тренд? На улицах Брянска ещё не видели эпотажных красоток? 😈🌟

A post shared by ШУГАРИНГ МАССАЖ БРЯНСК (@rita_epil) on

डेविल लिपस्टिक स्‍टाइल भारत में धीरे धीरे पॉपुलर हो रहा है। इसकी शुरूआत रूस और यूरोप के देशों में सबसे पहले हुई थी जो अब धीरे धीरे एशियाई देशों में पहुंच रही है। इस स्टाइल में डार्क कलर की लिपस्टिक का इस्‍तेमाल किया जाता है। सबसे ज्‍यादा रेड, डार्क ब्‍ल्‍यू, या डार्क ब्राउन कलर में इस स्‍टाइल को कैरी किया जाता है।  

View this post on Instagram

I think I’m going to go for the devil lips next time I visit @houseofbratz 😏 ———- @anastasiabeverlyhills // @norvina Liquid Lipstick in Requiem

A post shared by 𝙼𝚎𝚕𝚊𝚗𝚒𝚎 ⚡️ 𝙺𝚊𝚊𝚐𝚖𝚊𝚗 (@lipsonfire) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.