Unwanted Facial Hair: चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो आज़माएं ये 5 घरेलू उपाय
Remedies For Unwanted Facial Hair लेकिन अगर आपको बिना पार्लर जाए घर पर ही चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाए तो? इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आपको ज्यादा दर्द भी नहीं होगा।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies For Unwanted Facial Hair: क्या आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल हैं? ऐसे बाल जो आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर रहे हैं? तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। कई लड़कियों के चेहरे पर बाल होते हैं और कई बार यह समस्या उनके आत्मविश्वास को कम भी कर देती है। लेकिन ये आम समस्या है। इसकी वजह कई बार तनाव या हॉर्मोनल असंतुलन भी हो सकती है।
इन बालों से छुटकारा पाने के लिए हर बार ब्लीच कराना भी सही नहीं है क्योंकि इससे आपके चेहरे की रौनक चली जाती है और बार-बार वैक्सिंग कराना भी इस समास्या का हल नहीं है। लेकिन अगर आपको बिना पार्लर जाए घर पर ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाए तो? इससे आपके पैसे और समय दोनों बच जाएंगे। यहां जानिए अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के पांच कमाल के घरेलू उपाय :
1. पपीते में मौजूद पैपेन एंजाइम आपकी त्वचा को निखारने के साथ अनचाहे बालों से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आपको कच्चे पपीते में दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें आप चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं।
2. एक चम्मच नींबू में चार चम्मच शहद या चीनी को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे लगा लें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड न सिर्फ आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा, बल्कि इससे आपका रंग भी निखर जाएगा।
3. आलू और मूंगदाल को पीसकर पेस्ट बना लें। यह पेस्ट भी इस पेरशानी को खत्म करने में कारगर साबित होता है। इसके लिए आप एक चौथाई कटोरी मूंगदाल रातभर भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आलू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे रगड़ते हुए छुड़ाएं।
4. बेसन और दूध का पेस्ट अनचाहे बालों का हटाने का सालों पुराना उपाय है। दो बड़े चम्मच बेसन में दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे बालों की ग्रोथ के डायरेक्शन में रगड़ते हुए छुड़ा लें।
5. अंडे का सफेद हिस्सा लें। इसमें आप बेसन का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने पूरे चेहरे और अनचाहे बालों वाले हिस्सों पर लगा लें। सूखने पर इसे धीरे-धीरे खींचते हुए हटाएं और फिर चेहरा धो लें।