Move to Jagran APP

Diwali 2020: अपनों को गिफ्ट करें ऐसी खूब,सूरत साड़ियां और स्टोल्स, जानें कीमत

अंतरण देश के स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने वाली एक पहल है। अंतरण ने अपने सभी उत्सव संग्रह पेश किए हैं। ये उत्पाद स्थानीय हैं और उत्पादों में विभिन्न हिस्सों की संस्कृति और विरासत क्षलकती हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 02:26 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:43 AM (IST)
Diwali 2020: अपनों को गिफ्ट करें ऐसी खूब,सूरत साड़ियां और स्टोल्स, जानें कीमत
गोपालपुर कारीगरी के मामले में समृद्ध क्षेत्र है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। त्योहार का मौसम चल रहा है। यह मौसम उत्साह और उमंग का होता है। इस मौसम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट देकर त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल त्योहार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस महामारी ने आर्थिक, सामाजिक, व्यवहारिक और राजनीतिक रूप रेखा ही बदल दी है। इससे उपहार यानी गिफ्ट देने की प्रथा में भी बदलाव आया है। साथ ही त्योहार कैसे मनाएं ? इस विषय पर भी विचार करने के लिए लोगों को विवश कर दिया है। जानकारों का कहना है कि विश्व के कई देशों के मौसम का असर जलवायु परिवर्तन पर पड़ रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर भी खरीददारी में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप भी अपनों को इस त्योहार के मौसम में गिफ्ट देना चाहते हैं, तो अंतरण की साड़ियां और स्टोल्स दे सकते हैं। ये गिफ्ट पर्यावरण फ्रेंडली हैं और स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाया गया है।

loksabha election banner

अंतरण,  देश के स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने वाली एक पहल है। अंतरण ने अपने सभी उत्सव संग्रह पेश किए हैं। ये उत्पाद स्थानीय हैं और उत्पादों में विभिन्न हिस्सों की संस्कृति और विरासत क्षलकती हैं। इन उत्पादों में रिगल और खास साड़ियां, स्कार्फ और घर की सजावट हैं जो हाथों से बनाए गए हैं। आप इन खूबसूरत और हाथों से बने उत्पादों को भारत में कहीं पर भेज सकते हैं। इसके लिए आप www.antaranartisanconnect.in पर वीजिट कर सकते हैं। आइए एक नजर अंतरण के सबसे बेहतरीन और महीनी उत्पादों पर डालते हैं-

गोपालपुर, ओडिशा की साड़ी और स्टोल्स

गोपालपुर कारीगरी के मामले में समृद्ध क्षेत्र है। विभिन्न प्रकार की साड़ियों और स्टोल्स के माध्यम से गोपालपुर के कारीगर जाला तकनीक का उपयोग करके अपनी सांस्कृतिक विरासत को व्यक्त करते हैं। साड़ी की कीमत 3400 से11,000 भारतीय रुपये हैं और स्टाल की कीमत 1100 से 2500 रुपये तक है।

कामरूप, आसाम की साड़ी, स्टोल्स और पुरूषों के कपडें

इस क्षेत्र में पौराणिक असमिया लोककथाओं, परंपरा और कला रूपों के महत्व को ध्यान में रखकर कपास, एरी रेशम और मगा जैसी सामग्रियों का उपयोग करके वस्त्र तैयार किए जाते हैं। कारीगर अपने उत्पादों में रंग के कुशल उपयोग करने के लिए प्रसिद्ध हैं। स्टोल की कीमत 750 से 2500 रुपये हैं | साड़ी 3000 से 40,000 रुपये तक की हैं | जबकि पुरुषों की जैकेट की कीमत 2500 से 5000 रुपये हैं।

मणिबंध, ओडिशा की साड़ी और कपड़े

मणिबंध में भगवान जगन्नाथ और बौद्ध धर्म की प्रमुख धार्मिक संस्कृतियों से प्रभावित साड़ी, स्टोल्स और कपड़े बनाए जाते हैं। जबकि कारीगर उत्साह और उमंग से डिजाइन को नया रूप देते हैं। साड़ी 3000 से 25,000 रुपये तक की हैं | साथ ही कपड़े 450 से 600 रुपये तक की हैं।

दीमापुर और फेक, नागालैंड के कुशन कवर, टेबल रनर और मास्क

दीमापुर और फेक के कारीगरों की बुनाई सबसे पुरानी मानी जाती है रूप माना जाता है, जिसे बैकस्ट्रैप के रूप में जाना जाता है। इन्हें ज्यामितीय पैटर्न में बनाया जाता है। कुशन कवर (16 x 16 इंच, प्रति टुकड़ा) की कीमत 850 - 900 रुपये हैं और टेबल रनर की कीमत 1800 से 2500 रुपये हैं | 5 मास्क की कीमत 750 रुपये हैं।

नलबाड़ी, असम की मेखला चादर

बोडो समुदाय के कारीगरों को उनके कौशल बुनाई के लिए जाना जाता है। वे प्रकृति के बेहद करीब रहते हैं, जो उनके रंगीन मेखला चादर डिजाइनों में दिखता है। इस समुदाय के लोग मग रेशम बुनाई नामक एक पुरानी और कलाकार-समृद्ध बुनाई तकनीक का उपयोग कर मेखला चादर तैयार करते हैं। इसकी कीमत 5500 से 10,000 भारतीय रुपये हैं।

वेंकटगिरी, आंध्र प्रदेश की साड़ी

वेंकटगिरि की साड़ियों में जरी के साथ महीन सूती और रेशम के धागों का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है। यहां के कारीगर पारंपरिक जाला तकनीक का उपयोग करते हैं जो बेहद महीन और जटिल कार्य हैं। ज्यामितीय पैटर्न में विभिन्न प्रकार के जानवर, आकार, फूल और पक्षी को दर्शाया जाता है। इसकी कीमत 3500 से 11,000 रुपये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.