Taimur's 3rd Birthday Bash: तैमूर की बर्थडे पार्टी में एक जैसे कपड़ों में नज़र आईं करीना और सोहा
Taimurs 3rd Birthday Bash तैमूर 20 दिसंबर को तीन साल के हो जाएंगे। मुंबई में धूमधाम से उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इसी मौके पर करीना और सोहा एक जैसे कपड़ों में पहुंची थीं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Taimur's 3rd Birthday Bash: बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस, एक हैं फैशनिस्टा क्वीन तो दूसरी हैं सिम्पलीसिटी की प्रतीक। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान और सोहा अली खान की। ये दोनों डीवाज़ अपने स्टाइल से तैमूर अली खान के तीसरे जन्मदिन के मौके पर छा गई थीं।
आपको बता दें कि तैमूर का 20 दिसंबर को तीसरा जन्मदिन है। मुंबई में गुरुवार को धूमधाम से जन्मदिन का जश्न मनाया गया था। इसी मौके पर करीना और सोहा एक जैसे कपड़ों में पहुंची थीं।
करीना ने मोनोक्रोम पोल्का डॉट शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेज़ और क्लासिक सफेद रंग के स्नीकर्स पहने थे। वहीं, सोहा अली खान ने भी इसी तरह की मोनोक्रोम ड्रेस पहनी थी। उन्होंने शॉर्ट बर्ड प्रिंट ड्रेस के साथ ब्लैक लेगिंग्ज़ को स्टाइल किया था।
इन दोनों खूबसूरत एक्ट्रेसेज़ ने कैज़ुअल लुक को बड़ी अच्छी तरह कैरी किया था। तस्वीरों को देख ये कहना मुश्किल है कि इन दोनों में से कौन बेहतर दिख रहा था। हमें लगता है कि दोनों की एक्ट्रेसेज़ खूबसूरत और स्मार्ट लग रही थीं।
हालांकि, तैमूर का बर्थडे ही सही लेकिन काफी समय बात बॉलीवुड सितारे कैज़ुअल लुक में एक साथ नज़र आए।