Sonam Kapoor's Anarkali For Karwa Chauth: करवाचौथ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है सोनम कपूर का ये लाल अनारकली
Sonam Kapoor Anarkali Is Perfect For Karwa Chauth लाल रंग प्यार जुनून समृद्धि और प्रजनन क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। त्यौहार पास आ रहे हैं आपको भी नए कपड़ों की ज़रूरत पड़ेगी
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sonam Kapoor Anarkali Is Perfect For Karwa Chauth: पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में सितारों की शादियां छाईं हुई हैं। सिलेब की इन सभी शादियों में एक रंग पूरी तरह छाया रहा और वह है लाल। भारतीय संस्कृति के अनुसार चाहे शादी हो या त्योहार, इस लाल रंग का बड़ा महत्व है और इसे बेहद शुभ भी माना जाता है।
लाल रंग प्यार, जुनून, समृद्धि और प्रजनन क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। और, जैसे-जैसे त्यौहारों का मौसम पास आ रहा है, आपको इन उत्सव के शुरू होने से पहले अपको एथनिक कपड़ों से अपने वॉर्ड्रोब को सजाना होगा। अगर आप की हाल ही में शादी हुई है तो आपने पहले करवाचौथ पर सबसे अलग दिखना चाहेंगी। तो आपके लिए हमारे पास है एक खास अटायर।
हाल ही में सोनम कपूर ने लाल रंग के अनारकली में सभी को चौंका दिया था। हाउज़ ऑफ मसाबा का ये लाल अनारकली इस लेबल के फेस्टिव कलेक्शन में से एक है। इस पूरे अनारकली में गोल्ड से पेड़ के तने का डिज़ाइन बना हुआ है।
इस फ्लोर लेंथ के अनारकली में हाई-नेक और पूरी आस्तीनें हैं। इस अनारकली की खास बात है इसके बड़ा घेर, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इसके साथ स्टाइल करने के लिए एक लाल चूड़ीदार और दुपट्टा भी है।
इस लुक को पूरा करने के लिए सोनम कपूर ने आम्रपाली जूलर्स के झुमके और अंगूठियां। अपने मेक-अप के लिए सोनम ने स्मोकी-आइज़ और पिंक लिप्स को चुना। उनकी लाल बिंदी ने पूरे लुक पर चार चांद लगा दी।