Sonam Kapoor Looks Surreal In Sari: लाल साड़ी में सोनम कपूर का नया लुक, देखें उनकी एलीगेंट तस्वीरें
Sonam Kapoor Looks Surreal In Sari इस ट्रेन्ड को बढ़ाते हुए सोनम कपूर अहूजा भी साड़ी में नज़र आईं। सोनम ईंट के रंग की मोनोक्रोम साड़ी में दिखीं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sonam Kapoor Looks Surreal In Saree: पिछले कुछ सालों में साड़ी सिर्फ एक 'पारंपरिक पहनावे' नहीं रह गई है बल्कि यह इतनी आरामदायक है कि इसे रोज़ पहना जा सकता है। छह ग़ज़ का ये कपड़ा अब ट्रेंड में इस कदर आ गया है कि अब आप अक्सर महिलाओं को अलग-अलग अवसरों में साड़ी पहने देख सकते हैं।
हाल ही में इस ट्रेन्ड को बढ़ाते हुए सोनम कपूर अहूजा भी साड़ी में नज़र आईं। सोनम ईंट के रंग की मोनोक्रोम साड़ी में दिखीं। ये साड़ी अनाविला मिश्रा की लेटेस्ट ब्लश फेस्टिव क्लेक्शन का हिस्सा है। सोनम को इस साड़ी में किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। इस साड़ी को सोनम ने मैचिंग ब्लाउज़ और लेयर्ड श्रग के साथ स्टाइल किया था। साथ में उन्होंने आम्रपाली जूलर्स की जूलरी भी स्टाइल की थी।
ऑनलाइन साड़ियां खरीदने के लिए क्लिक करें
सोनम इस लुक में बेहद एलीगेंट लग रही थीं, लेकिन ब्लाउज़ के ऊपर पहना गया श्रग कुछ जम नहीं रहा था। सोनम के मैक-अप की बात करें तो उन्होंने विंग्ड काजल के साथ न्यूड मैक-अप किया था। उनके इस लुक में सबसे खास था उनका हेयरस्टाइल। हेयरस्टाइलिसट अल्पा खिमानी ने एक सिम्पल जूड़े को क्लासी बना दिया।
ज़ाहिर है सोनम ने साड़ी का ऐसा रंग अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए चुना। सोनम एक फैशनिस्टा हैं और किसी भी तरह का लुक आज़माने में माहिर हैं।
उन्हें हाल ही में रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में देखा गया था, जहां उन्होंने हाथ से पेंट किया हुआ लहंगा पहना था। यह लुक भी रिया कपूर ने स्टाइल किया था, ये पहनावा लाल और गेल्ड रंग की वजह से सबसे अलग लग रहा था।