Move to Jagran APP

Castor Oil Benefits: स्ट्रेच मार्क्स आपकी बॉडी की खूबसूरती छीन रहे हैं तो अरंडी के तेल से करें मसाज

Castor Oil Benefits स्ट्रेच मार्क्स एक प्रकार के स्किन टिशू होते हैं जो कि त्वचा पर अधिक खिंचाव हो जाने के कारण बन जाते हैं। जब भी स्किन स्ट्रेच होती है तो त्वचा की सतह के नीचे मौजूद इलास्टि फाइबर टूट जाता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स होते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 02:22 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 04:08 PM (IST)
Castor Oil Benefits: स्ट्रेच मार्क्स आपकी बॉडी की खूबसूरती छीन रहे हैं तो अरंडी के तेल से करें मसाज
अरंडी का तेल स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में बेहद असरदार है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। स्ट्रेच मार्क्स ऐसे निशान हैं जो आपकी बॉडी में कहीं भी आ जाए तो आपकी बॉडी की खूबसूरती छीन लेते हैं। इन निशानों को दूर करने के लिए हम तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी इन निशानों से मुक्ति नहीं मिलती।

loksabha election banner

स्ट्रेच मार्क्स एक प्रकार के स्किन टिशू होते हैं जो कि त्वचा पर अधिक खिंचाव हो जाने के कारण बन जाते हैं। जब किसी भी शारीरिक या चिकित्सीय कारण से स्किन स्ट्रेच हो जाती है तो त्वचा की सतह के नीचे मौजूद इलास्टि फाइबर टूट जाता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स होते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं?

स्ट्रेच मार्क्स दो मुख्य कारणों से हो सकते हैं। शारीरिक कारणों में वजन में अचानक बढ़ोतरी या कमी होना, मसल्स के टिशू घटने-बढ़ने से भी स्किन स्ट्रेच हो सकती है जिसकी वजह से ये निशान होते हैं। इसके अलावा बॉडी बिल्डिंग और गर्भावस्था के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।

आप भी स्ट्रेच मार्क्स से परेशान है तो अरंडी का तेल लगाइए। आप अरंडी का तेल लगाकर इन निशानों से छुटकारा पा सकती है। आइए जानते हैं कि बॉडी के किसी भी हिस्से में स्ट्रेच मार्क्स होने पर अरंडी का तेल कैसे इस्तेमाल करें।

अरंडी के तेल से करें मसाज:

आरंडी के तेल में राइसिनोलिक एसिड मौजूद होता है, जो एक फैटी एसिड है। इस एसिड से स्किन की साफ-सफाई होती है। स्किन हेल्दी बनती है और त्वचा मॉइश्चुराइज रहती हैं। स्किन पर इस तेल का इस्तेमाल करने से कोलेजन का उत्पादन होता है जिससे स्किन पर मौजूद मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

एलोवेरा जेल के साथ करें अरंडी के तेल का इस्तेमाल:

आपको पता है कि आप कितने भी कैमिकल बेस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगी तो भी इन निशानों से मुक्ति नहीं मिलेगी। आप होम रेमिडिज का इस्तेमाल करके इन निशानों से छुटकारा पा सकती है। आरंडी के तेल के साथ एलोवेरा जेल को मिला कर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल सकता है। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच आरंडी का तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसे गुनगुना गर्म कर लें। इस पेस्ट को रात को स्ट्रेच मार्क्स पर लगएं आपको इन जिद्दी निशानों से छुटकारा मिलेगा।

अरंडी का तेल और चीनी से करें मसाज:

अरंडी के तेल में चीनी मिलाकर आप इन निशानों पर लगाएं। लगातार इस मिश्रण से मसाज करने से एक से दो महीनों में ये निशान दूर हो जाएंगे। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच आरंडी का तेल लें, उसमें आधा चम्मच चीनी डालें और आधे घंटे तक लगा रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से वॉश करलें। ये स्किन के मैल को साफ करेगा और डेड सेल्स को हटाएगा। ये ऑयल स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स आने से रोकेगा।

आलू और अरंडी का तेल दूर करेगा स्ट्रेच मार्क्स:

आरंडी के तेल में आलू का रस मिला कर लगाएं। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिलेगा साथ ही स्किन टैनिंग भी रिमूव होगी। इसे बनाने के लिए एक बड़े चम्मच में आलू का रस लें और इसमें एक चम्मच आरंडी का तेल मिलाएं। इस पेस्ट से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें। उसके बाद गुनगुने पानी से वॉश करें। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिलेगा। 

                                   Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.