Shloka Mehta Lehenga: करीना कपूर के भाई के संगीत में श्लोका मेहता ने लहंगे में बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
Shloka Mehta Lehenga बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन भाई अरमान जैन की हाल ही में शादी हुई है। अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी रचाई है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Shloka Mehta Lehenga: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन भाई अरमान जैन की हाल ही में शादी हुई है। अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी रचाई है। इस शादी में देश और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। बीती रात कपूर खानदान में पोस्ट वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में भी तमाम सेलिब्रेटीज शामिल हुए। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी का परिवार भी शामिल हुआ। हाल में ही अंबानी खानदान की बहू बनी श्लोका मेहता भी इस फंक्शन में नजर आईं। यहां श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
View this post on Instagram
श्लोका ने पिस्टल शेड कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसका ब्लाउज बेहद स्टाइलिश लग रहा था। इस लहंगे को और ज्यादा खूबसूरत बना रही थी उस पर हुई पिंक एम्ब्रायडरी। श्लोका का लहंगा बिना दुप्ट्टा के भी बेहद अट्रैक्टिव दिख रहा था। इसके साथ ही उन्होंने ज्वलैरी में भी डायमंड का चोकर और उसके साथ मैंचिंग ईयररिंग्स पहने हुई थी।
ये तो सभी जानते हैं कि श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। ऐसे में कोई आश्वचर्य तो नहीं है कि उनका ज्वलैरी कलेक्शन कमाल का है।
उनकी ज्वलैरी उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी। इसके साथ ही उनका हेयर स्टाइल भी काफी स्मूथ दिख रहा था। दरअसल, लहंगे के साथ में श्लोका ने अपने बालों को बस नॉर्मल पोनीटेल बांध रखी थी। आमतौर पर लहंगे के साथ बालों का खुला रखने को ट्रेंड में श्लोका ने थोड़ा चेंज करते हुए बालों को ये स्टाइल दिया।
ऐसे में अगर आप भी अपनी किसी खास दोस्त की शादी में जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आप फिर इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। श्लोका ये लुक आपको न केवल दोस्त की शादी में कंर्फटेबल रखेगा बल्कि आपको ड्रिफेंट भी बनाएगा। क्योंकि ये हल्का लहंग और हेयर स्टाइल आपको पार्टी में अलग लुक देगी।