Shilpa Shetty In Leopard Print Bikini: शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बिकनी पहनी हुई विडियो
Shilpa Shetty In Leopard Print Bikini शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो समुद्र किनारे बिकिनी में बैठी हुईं सन बाथ ले रही हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड अदाकारा और फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। हाल ही में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने मालदीप ट्रिप्स की जानकारी दी थी। कुछ घंटों पहले शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक विडियों लोड किया जिसमें वो बिकिनी पहने हुए दिख रही हैं। शिल्पा ने तेंदुए के प्रिंट की बिकिनी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में वो समुद्र किनारे रेत पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा का गर्मी का लुक देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।
View this post on Instagram
समुद्र तट पर बैठी शिल्पा धूप से विटामिन डी ले रही हैं। उनके ओवर ऑल लुक की बात करें तो उन्होंने बिकिनी के साथ हाथों में फिंगर रिंग और सिल्वर का ब्रेस्लेट जिसपर स्नैक्स बना हुआ है, पहना है। धूप में आंखों पर सन ग्लास भी लगाया हुआ है ताकि धूप की तेज चमक से आंखों को बचा सकें। इससे पहले भी शिल्पा तेंदुए के प्रिंट में स्क्रीन पर नज़र आ चुकी है। शिल्पा के हवा में उड़ते हुए बाल उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा रहे हैं।
शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ऐसा लगता है कि... जैसे मैं तरंगे बना रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने कई इमोजी भी शामिल किए हैं। इस वीडियो में शिल्पा समुद्र किनारे पड़ी रेत की तरफ देख रही हैं, जबकि पीछे समुद्र की लहरें आना-जाना कर रही हैं। इसमें उन्होंने एक म्यूजिक भी एड किया है।
Written By: Shahina Noor