Priyanka Chopra Slayed In Black: पति निक जोनस के साथ ब्लैक ड्रेस में छा गईं प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra Slayed In Black प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ वेगस पहुंची थीं। ये इवेंट प्रियंका ने ही होस्ट किया था और इस दौरान ये कपल हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहा था।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra Amazing Fashion Sense: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी लाजवाब एक्टिंग के अलावा ग़ज़ब के फैशन सेन्स के लिए भी जानी जाती हैं। मुंबई हो या न्यूयॉर्क जैसे ही ये बेवॉच एक्ट्रेस बाहर निकलती हैं वह उसे रेड कार्पेट बना देती हैं।
हाल ही में उन्हें लास वेगस में देखा गया था और वहां कि कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। प्रियंका वहां अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। ये इवेंट प्रियंका ने ही होस्ट किया था और इस दौरान ये कपल हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहा था।
प्रियंका ब्लैक ड्रेस में बेहक आकर्षक लग रही थीं। इस एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए ब्लैक शिमरी ड्रेस पहनी थी। चमकती हुई इस ड्रेस में थाई-हाई स्लिट भी था और ये एक्ट्रेस इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ ब्लैक जैकेट और ब्लैक हील्स को स्टाइल किया था। वहीं, मेकअप की बात करें तो इस एक्ट्रेस ने आंखों में काजल और प्लम लिप्स कैरी किए थे। बालों को उन्होंने साइ-पार्ट किया था।
इस लुक को प्रियंका ने ग़ज़ब के इयररिंग्स पहने थे। निक जोनस भी अपनी पत्नी की तरह काले कपड़ों में नज़र आए थे। उन्होंने काला जैकेट और सफेद सिम्पल टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स पहनी थी।
प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म 'द स्काइ इज़ पिंक' रिलीज़ हुई है। अब वह अपनी अगली फिल्म 'द वाइट टाइगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।