Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Coat Cost: क्रिसमस के मौके पर प्रियंका का महंगा कोट फैंस को आया पसंद, जानिए कीमत

Priyanka Chopra Coat Cost क्रिसमस के मौके पर प्रियंका का लौंग कोट विंटर फैशन को दर्शाता है। प्रियंका का सफेद रंग का लॉन्ग कोट मैकेज ब्रांड का है। फोटो में प्रियंका और निक दोनों ही बेहद डेशिन दिख रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 12:32 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 12:32 PM (IST)
Priyanka Chopra Coat Cost: क्रिसमस के मौके पर प्रियंका का महंगा कोट फैंस को आया पसंद, जानिए कीमत
सफेद वाइट कोट में प्रियंका पति के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुईं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं चूकती। हर मौके पर अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों की आंखें चकाचौंद कर देती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोंस के साथ क्रिसमस का जश्न मनाती हुई नज़र आई। क्रिसमस के मौके पर प्रियंका के साथ उनका डॉग डॉयना भी उनके साथ नज़र आया। क्रिसमस पर प्रियंका ने अपने पति और अपने डॉग के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस मौके पर प्रियंका का लुक बेहद अलग और डेशिन था। फोटों में प्रियंका का लौंग कोट विंटर फैशन को दर्शाता है। प्रियंका का सफेद रंग का लॉन्ग कोट मैकेज ब्रांड का है। फोटो में प्रियंका और निक दोनों ही बेहद डेशिन दिख रहे हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका क्रिसमस के मौके पर अपने पति के साथ इस लौंग साफेद रंग के कोट में ठाठ दिखाती हुई दिखी। इस कोर्ट का वेट बेहद लाइट है। इस कालीना मैक्सी लाइटवेट डाउन कोट के साथ हूडी जुड़ी हुई है। ए-लाइन फिट वाले इस खूबसूरत कोट में बेल्ट और पिलो कालर है। कोट में एक सैश बेल्ट लगी है। कोट में दोनों तरफ स्नैप्स और ज़िप्ड पॉकेट्स के साथ सेंटर-फ्रंट ज़िप क्लोजर भी है।

अपने क्रिसमस लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने ओटीटी सनग्लासेस पहने थे जिसपर क्रिसमस ट्री बने हुए थे। इस कोर्ट की कीमत 52,600 रुपये है।

प्रियंका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने इस कोट के साथ लाइट मेकअप और पिंक लिपस्टिक लगाई है। वहीं निक जोनस ब्लैक कलर की लॉन्ग जैकेट में नजर आ रहे हैं। फैन्स को प्रियंका चोपड़ा का यह व्हाइट कोट काफी पसंद आ रहा है।

अगर आपको प्रियंका का कोट पसंद आया तो आप भी इस कोट को मैकेज की साइट से 52,600 रुपये (USD 712.50) में खरीद सकती है।

                    Written By: Shahina Noor 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.