अपने सिम्पल स्टाइल और No Make-up Look की वजह से छा रही हैं Shloka Mehta
श्लोका मेहता शुरू से ही अपने ट्रेंडी ग्लैमरस और कमाल के फैशन सेन्स की वजह मशहूर हुईं। श्लोका को उनके पति आकाश अंबानी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के 42वें एजीएम के मौके पर साथ दिखे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shloka Mehta Slaying In No Make-up Look: सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आजकल अंबानी परिवार छाया रहता है। चाहे वह किसी का जन्मदिन हो या किसी इवेंट की तस्वीरें अंबानी परिवार हर जगह छाया रहता है। हालांकि, इस बार अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता हैं जो अपने कैज़ुअल कपड़ों और बिना मैक-अप के लुक से सभी का दिल जीत रही हैं।
श्लोका मेहता शुरू से ही अपने ट्रेंडी, ग्लैमरस और कमाल के फैशन सेन्स की वजह सबसे अलग दिखी हैं। श्लोका को उनके पति आकाश अंबानी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के 42वें एजीएम के मौके पर साथ देखा गया था।
इस इवेंट पर, श्लोका ने बेहद सिम्पल लंबी फ्लोरल एथनिक ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने बिल्कुल मैक-अप नहीं किया था। वहीं, आकाश ब्लैक सूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे।
इससे पहले श्लोका को इसी महीने मुंबई के पॉपुलर रेस्टॉरेंट पर देखा गया था। उन्होंने यहां भी सिम्पल सफेद टॉप और रॉयल ब्लू पलाज़ों पैन्ट्स पहने थे। इसके साथ उन्होंने नीले स्लिप-ऑनज़ और मैचिंग ब्लू मिनी हैंडबैग लिया था।
श्लोका ने सिम्पल जूसरी और खुले बालों के साथ अपना लुक पूरा किया था।
वहीं, वर्ल्ड कप 2019 के दौरान, श्लोका और आकाश अंबानी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। यहां भी श्लोका ने ग्रे रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी थी।
साल के शुरुआत में श्लोका को फैशन-पॉप अप में शिरकत करते देखा गया था। यहां वह फ्लोरल प्रिंट और क्लासिक सफेद आउटफिट में दिखी थीं। इसके साथ भी उन्होंने अपना नो-मैक-अप लुक बरकरार रखा था।
वहीं, 2019 मार्च में अपनी शादी से पहले श्लोका को शॉपिंग करते स्पॉट किया गया था। उन्हें डिज़ाइनर मोनीषा जयसिंह के शोरूम में देखा गया, जहां वह पिंक रॉम्पर में पहुंची थीं।