Move to Jagran APP

Nail Care Tips: हाथों की खूबसूरत लंबे समय तक कायम रखना चाहती हैं तो यूं लगाएं नेल पेंट

Nail Care Tips मेनिक्योर से हाथों की खूबसूरती बढ़ती है लेकिन नाखून जल्दी-जल्दी बढ़ते हैं जिसकी वजह से उनका शेप बदलता रहता है। आप भी हाथों पर नेल पॉलिश लगाकर हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो नेल पॉलिश लगाते समय कुछ बातों का जरूर रखें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 04:58 PM (IST)
Nail Care Tips: हाथों की खूबसूरत लंबे समय तक कायम रखना चाहती हैं तो यूं लगाएं नेल पेंट
नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखून काटने के साथ ही उसे सही शेप देना भी जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हाथों की खूबसूरती आपके नाखूनों की खूबसूरती से दोगुनी हो जाती है। नाखून तभी खूबसूरत दिखते हैं जब उनपर बढ़िया तरीके से नेल पेंट लगाया जाता है। नेल पेंट तो हम सभी लगाते हैं, रंग बिरंग खूबसूरत नेल पेंट अगर तरीके से लगाएं जाएं तो हाथों पर लंबे समय तक टिक सकते है। अगर आप बेतरतीब नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं तो ना सिर्फ आपके नाखूनों का शेप खराब दिखता है, बल्कि आपके हाथों की खूबसूरती भी कम होती है। हाथों की खूबसूरती के लिए हम समय-समय पर मेनिक्योर करवाते है, लेकिन नाखून जल्दी-जल्दी बढ़ते हैं जिसकी वजह से उनका शेप बदलता रहता है। बदलते शेप की वजह से नेल पॉलिश भी भद्दी लगती है। आप भी हाथों पर नेल पॉलिश लगाकर हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो हम आपको बताते हैं कि नेल पॉलिश लगाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

loksabha election banner

मेनिक्योर है जरूरी:

हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो समय समय पर मेनिक्योर करवाती रहे। मेनिक्योर से हाथों की मसाज तो होगी ही साथ ही हाथों को मॉइस्चर भी मिलता रहेगा। इससे आपके नेल्स क्लीन रहेंगे और उनकी बढ़ोत्तरी भी अच्छे से हो सकेगी।

नाखूनों को सही शेप दें:

नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखून काटने के साथ ही उसे सही शेप देना भी जरूरी है। साथ ही नाखून को सुखाना भी जरूरी है, क्योंकि गीले नाखून पर नेल पेंट लगाने से कोट अच्छी तरह नहीं चढ़ता है और वह जल्दी छूट जाता है।

नाखूनों को क्लीन रखें:

क्लीन नेल्स पर नेल पेंट अच्छे से टिक सकेगा, लेकिन उसके लिए सबसे पहले नेल्स पर ट्रांसपरेंट बेस कोड लगाए। बेस कोट लगाना कई लोगों को बेकार लगता है, लेकिन यह आपके फ्लॉलेस मैनिक्योर का पहला स्टेप बेस कोट ही है। फिर कोई अपने पसंद की या आउटफिट से मिलती-जुलती नेल पेंट लगाएं।

नेल पेंट लगाने का तरीका जानें:

नेल्स को पेंट करने के लिए नेल पेंट की एक बूंद को अपने नेल्स पर डालें और फिर इसे तीन स्ट्रोक  में लगाएं। तीन से ज्यादा स्ट्रोक आपके नेल्स को ड्राई बना सकते हैं।

रिमूवर से करें नेल पॉलिश साफ:

यदि नेल पॉलिश लगाते समय किनारों में फैल गई है, तो उसे रिमूवर से साफ कर लें।

इस तरह सुखाएं:

नेल पेंट लगाने के बाद उसे अच्छे से सूखने दें। इसके बाद अपने हाथों को आप बर्फ के ठंडे पानी में 30 सेकंड के लिए रखें।  नेल पेंट को जल्दी सुखाने के लिए आप नेल पेंट की एक पतली लेयर का ही इस्तेमाल करें।

क्यूटिकल ऑयल जरूर लगाएं:

क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल नेल पेंट लगाने के बाद जरूर करें। इससे आपके नाखून हाइड्रेट हो जाएंगे।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • नेल पॉलिश रिमूव करने के बाद कुछ दिनों तक नाखूनों को ऐसे ही रहने दें और नेल क्रीम लगाएं, इससे नाखूनों की चमक बढ़ेगी।
  • पैर की उंगलियों में नेल पॉलिश लगाते समय दो उंगलियों के बीच में कॉटन लगा ले, इससे नेल पेंट फैलेगा नहीं।
  • नेल पॉलिश लगाने से पहले बोतल को अच्छी तरह शेक कर लें।
  • हमेशा अच्छी क्वालिटी की नेल पॉलिश ही इस्तेमाल करें, जो ज़्यादा दिनों तक टिकती है और नाखूनों को नुकसान नहीं पहुंचाती।

                    Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.