Move to Jagran APP

Miss Universe 2019: मिस साउथ अफ्रीका ने जीता खिताब, टॉप 10 में जगह नहीं बना सकीं भारत की वर्तिका सिंह

Miss Universe 2019 भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं वर्तिका सिंह टॉप 10 में जगह बनाने में नाकामयाब नहीं रही थीं। स्विमवेयर राउंड के बाद मिस डीवा यूनिवर्स 2019 का सफर ख़त्म हो गया था।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 09:42 AM (IST)
Miss Universe 2019: मिस साउथ अफ्रीका ने जीता खिताब, टॉप 10 में जगह नहीं बना सकीं भारत की वर्तिका सिंह
Miss Universe 2019: मिस साउथ अफ्रीका ने जीता खिताब, टॉप 10 में जगह नहीं बना सकीं भारत की वर्तिका सिंह

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Miss Universe 2019: मिस यूनिवर्स 2019 कॉन्टेस्ट का खिताब साउथ अफ्रीका की ज़ोज़ीबिनी टुंज़ी ने अपने नाम किया। अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 90 लड़कियों ने भाग लिया था। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं वर्तिका सिंह टॉप 10 में जगह बनाने में नाकामयाब नहीं रही थीं। स्विमवेयर राउंड के बाद मिस डीवा यूनिवर्स 2019 का सफर ख़त्म हो गया था। 

loksabha election banner

इस ईवेंट की शुरुआत में प्रतियोगियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक पहनावे में वॉक किया था। भारत की वर्तिका सिंह ने देसी अवतार में सभी का दिल जीत लिया। वह इस राउंड में लाल रंग के लहंगे में नज़र आई थीं।

कॉस्ट्यूम राउंड के बाद वर्तिका सिंह की टॉप-20 सेमीफाइनलिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। वर्तिका ने इस राउंड के बाद बताया कि-' एक सपना होना कितना ज़रूरी है। वह आज उसे सच होते हुए देख रही हैं।' 

वर्तिका ने कहा, 'भारत के छोटे शहरों में लड़कियों को सपने देखने का हक नहीं है। लेकिन, मैंने सपना देखा उस पर विश्वास किया और कभी हार नहीं मानी।' स्विमसूट राउंड से पहले शो की होस्ट ने टॉप-10 कंटेस्टेंट के नामों की घोषणा की। इसमें वर्तिका सिंह का नाम नहीं था।  

जिन फाइनलिस्ट ने मिस यूनिवर्स 2019 के टॉप-10 में जगह बनाई उनमें मिस यूएसए, मिस कॉलम्बिया, मिस पुएर्टो रीको, मिस साउथ अफ्रीका, मिस पेरू, मिस आईसलैंड, मिस फ्रांस, मिस इंडोनेशिया, मिस थाईलैंड और मिस मेक्सिको शामिल थीं। 

प्रतियोगिता के दौरान, वर्तिका से जब पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी, तो इस पर उनके जवाब की सभी ने तारीफ की। वर्तिका ने तहा कि उन्हें लियोनार्डो डीकैप्रियो काफी क्यूट लगेत हैं, इसलिए वह द ग्रेट गैट्सबी के इस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.