फैशन में है पीला रंग, ट्राई करके तो देखें
पीले रंग से में दिखें सबसे अलग.
By Sakhi UserEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 01:43 PM (IST)
रंगों का हमारे मूड पर बहुत प्रभाव पड़ता है। होली के इस मौसम में जब समूची प्रकृति रंगों से सराबोर होती है, सखी शुरू कर रही है एक नया स्तंभ। हर नए कार्य की शुरुआत हल्दी यानी पीले रंग से होती है, इसलिए इस श्रृंखला का शुभारंभ भी पीले रंग से किया जा रहा है।
पीला रंग एक ओर खुशनुमा माहौल की अनुभूति कराता है, वहीं दूसरी ओर मन को सुकून पहुंचाता है। इस महीने येलो रंग का जादू चलाएं।
ऑरेंज पल्प में पानी मिलाकर उसमें एक टीस्पून शहद मिलाएं। इसे पीते ही आप तरोताज़ा महसूस करेंगी।
येलो कलर का स्लिंग बैग हो या स्टोंस लगा बूट, दोनों में से किसी एक चीज़ को आउटफिट्स के साथ ज़रूर कैरी करें। यह रंग गर्मियों में कूल इफेक्ट देता है।
कहते हैं, पीले रंग की किसी भी वस्तु को डाइनिंग एरिया में ज़रूर सजाना चाहिए। फिर चाहे वह फूल हो या फल, फर्नीचर या कुशंस क्योंकि यह रंग गुण-दोषों को नियंत्रित और संतुलित करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें