Madhuri Dixit’s Hair Care: माधुरी दिक्षित ने शेयर किया खूबसूरत बालों का राज़, आप भी करें ट्राई
Madhuri Dixit’s Hair Care माधूरी दीक्षित ने हाल ही में खूबसूरत बालों का राज़ अपने फैन्स के लिए खोला है। उनके ये ब्यूटी सीक्रेट को बनाना बेहद आसान हैं और आप इसे घर पर आसानी से 5 मिनट में तैयार कर सकती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Madhuri Dixit’s Hair Care: कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो फिल्म आलोचकों का दिल जीत लेती हैं और कुछ ऐसी हैं जो अपने दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना लेती हैं। यही वजह है कि उन्हें ''सदाबहार" अदाकारा कहा जाता है और माधुरी दीक्षित निश्चित तौर पर उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। सदाबहार अभिनेत्री होने के नाते उनपर बड़ी ज़िम्मेदारी भी होती है, उन पर कई साल बीतने के बाद भी अच्छा दिखने का भार होता है।
अपनी युवा चमक और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली, माधुरी दीक्षित निश्चित रूप से हमेशा एक मिसाल पेश करती हैं और हमारे दिलों को अभी तक धड़काए हुए हैं। लेकिन ज़ाहिर तौर पर समय के साथ उन पर अच्छा दिखने का अतिरिक्त दबाव ज़रूर है। महंगे ट्रीटमेंट्स और सलॉन जाना आसान है, लेकिन ये एक्ट्रेस आज भी घरेलू उपायों में विश्वास रखती हैं।
माधुरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी हेयर केयर टिप्स शेयर की थीं। उन्होंने अपने फैन्स को अपने खूबसूरत बालों का राज़ बताया। उन्होंने दो उपाय बताए, पहला बालों पर मसाज के लिए तेल और दूसरा हेयर मास्क। आप ये दोनों चीज़ों आसानी से घर पर 5 मिनट में बना सकते हैं।
हेयर ऑयल
इसको बनाने के लिए आपको चाहिए:
एक कटोरा नारियल का तेल
एक कटी हुई प्याज़
एक बड़ा चम्मच मेथी के दाने
10-15 कड़ीपत्ते
ऐसे बनाएं:
1. एक पैन लें और उसमें ये सभी चीज़ें डालकर गर्म कर लें। ध्यान रहे कि इसे पकाना नहीं है। आपको सिर्फ इस तेल को गर्म करना है ताकि सभी चीज़ों के गुण उसमें आ जाएं।
2. जब गर्म हो जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर छान लें।
3. तेल से सिर और बालों की मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें।
4. फिर सुबह शैम्पू और कंडिशनर कर लें।
माधुरी इस तेल मालिश की फैन हैं और हर हफ्ते एक या दो बार इसका उपयोग करने की सलाह देती हैं।
हेयर मास्क :
एक्ट्रेस ने मज़ाक करते हुए कहा कि इस हेयर मास्क को आप खा भी सकते हैं क्योंकि ये पौष्टिक गुणों से भरपूर है।
इसके लिए आपको चाहिए:
एक मसला हुआ केला
दही एक कटोरी
शहद के 2-3 चम्मच
इसे कैसे बनाएं:
1. सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें और चाहे तो इसे मिक्सी में पीस लें।
2. अब इसे बालों और जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें।
3. उनकी सलाह है कि इसके बाद शैम्पू करना ही काफी होगी और आप कंडिशनर को छोड़ सकती हैं।
हम तो ये सभी नुस्खों को आज ही आज़माएंगे। आखिर ये नुस्खे माधुरी दीक्षित के जो हैं। उनकी सभी ब्यूटी टिप्स को आप भी ट्राई ज़रूर करें।