Move to Jagran APP

Nails Care After Holi: होली के रंगों से नाखूनों की हिफाजत करना चाहती हैं तो इन 5 टिप्स को अपनाएं

Nails Care After Holi महिलाएं होली के रंगों को स्किन से छुटाने के लिए कई तरह के नुस्खों का इस्तेमाल कर लेती हैं लेकिन नाखूनों पर लगे रंगों को नज़रअंदाज कर देती हैं। होली के यह रंग नाखूनों की सारी खूबसूरती को कम कर देते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 05:55 PM (IST)
Nails Care After Holi: होली के रंगों से नाखूनों की हिफाजत करना चाहती हैं तो इन 5 टिप्स को अपनाएं
नाखून सिर्फ खूबसूरती नहीं बढ़ाते बल्कि हमारी हेल्थ पर भी असर डालते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। होली खेलना सभी को पसंद है। इस दिन लोग एक-दूसरे को दिल खोल कर तरह-तरह के रंगों में रंगते हैं। होली खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाले रंग केमिकल के बने होते हैं जिसका हमारी स्किन और नाखूनों पर बेहद असर होता है। महिलाएं होली के रंगों को स्किन से छुटाने के लिए कई तरह के नुस्खों का इस्तेमाल कर लेती हैं, लेकिन नाखूनों पर लगे रंगों को नज़रअंदाज कर देती हैं। होली के यह रंग नाखूनों की सारी खूबसूरती को कम कर देते हैं। आप जानती हैं ना नाखून सिर्फ खूबसूरती नहीं बढ़ाते बल्कि हमारी हेल्थ पर भी असर डालते हैं। नाखूनों में जमा गंदगी कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। होली खेलने में इस्तेमाल होने वाले रंग इतने पक्के होते हैं जिसे निकालना बहुत कठिन होता हैं। होली के दिन पक्के और केमिकल वाले रंगों से अपने नेल्स को बचाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल कर सकती हैं।

loksabha election banner

नेल पेंट लगाकर खेलें होली:

होली पार्टी में केमिकल वालो रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ये कलर स्किन के साथ-साथ नाखूनों के लिए भी हानिकारक है। ऐसे में आप नेल पैंट लगाकर होली खेलें। इससे आपके नेल्स को कम नुकसान होगा।

नेल पॉलिश हटाने के लिए रिमूवर का इस्तेमाल करें:

होली खेलने के बाद नेल पॉलिश रिमूवर से जरुर रिमूव करें। महिलाएं अक्सर बिना नेल पॉलिश हटाए नई नेल पॉलिश लगा लेती हैं। पुरानी नेल पॉलिश पर नई नेल पॉलिश लगाने से ना केवल हाथों की खूबसूरती कम होती है बल्कि इससे नाखूनों को भी काफी नुकसान होता है।

नेल्स को भी मॉइश्चुराइजर की है जरूरत:

स्किन की तरह नेल्स को भी अच्छे से मॉइश्चराइज करने की जरुरत होती हैं। होली पर मॉइश्चुराइजर का इस्तेमाल करके नाखूनों पर रंगों का असर कम होता है। इससे नेल्स मुलायम बने रहते हैं और हाथों की खूबसूरती में चार- चांद लग सकते हैं। मॉइश्चुराइजर के इस्तेमाल से नाखूनों पर कलर का साइट इफेकट भी कम से कम होता है। अच्छे मॉइश्चराइजर से आपके नेल्स की नमी भी बनी रहेगी।

नींबू का करें इस्तेमाल:

नाखूनों की देखभाल के लिए आप नींबू का इस्तेमल कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि नेल्स को जल्दी साफ करने में मदद करता है। होली का रंग हटान के लिए आप नींबू के रस में नमक मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

होली खेलते समय इन बातों का रखें ख्याल:

होली के दिन बार बार हाथ ना धोएं, क्योंकि ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से होली का रंग पक्का हो जाता है। गर्म पानी से हाथ ना धोए, इससे भी रंग गहरा होता है। हाथों से कलर हटाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

                   Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.