Lakme Fashion Week 2019: बॉलीवुड के बाद अब रैम्प पर भी दिखेगा Rakul Preet Singh का जलवा!
फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब रकुलप्रीत सिंह लैक्मे फैशन वीक में भी अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। वह शुक्रवार को डिज़ाइनर नचीकेत बार्वे के लिए शॉस्टॉपर बनेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Lakme Fashion Week 2019: फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब रकुलप्रीत सिंह लैक्मे फैशन वीक में भी अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। वह शुक्रवार को डिज़ाइनर नचीकेत बार्वे के लिए शॉस्टॉपर बनेंगी। यह क्लेक्शन कैपरीस द्वारा पेश किया जाएगा, जिसका टाइटल 'पासपोर्ट प्रिंसेज़' रखा गया है। इस कुटोर की प्रेरणा जेट-सेटिंग मिलेनियल्स से ली गई है जो यात्रा को प्राथमिकता देते हैं और अपना व्यक्तिगत दुनिया की खोज के अनुभवों से बनाते हैं।
डिज़ाइनर नचीकेत ने बताया कि ये रेंज 70 के दशक के जेट-सेटर स्टाइल पर आधारित है। इसे मॉडर्न और आत्मविश्वास से भरी महिलाओं के लिए बनाया है जो दुनिया को खोजने निकली हैं। मैं इस क्लेक्शन को दिखाने के लिए काफी उत्सुक हूं। कैपरीस के हैंडबैग और सूटकेसेस भी इस क्लेक्शन का अहम हिस्सा हैं।
यह क्लेक्शन महिलाओं के लिए है और इसे हर उम्र, बॉडी और अवसरों के लिए बनाया गया है। आपको बता दें कि लैक्मे फैशन वीक 2019 का समापन रविवार को होना है।