कियारा आडवाणी का तोतापरी लुक वायरल, ग्रीन सूट की खूबसूरत तस्वीरें यहां देखिए
In Pics Kiara Advani Latest Green Look खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने खूबसूरत लुक और आउटफिट को लेकर फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में वह बोल्ड अंदाज में तोतापरी बनी नजर आईं!
नई दिल्ली, जेएनएन। In Pics Kiara Advani Latest Green Look: खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने खूबसूरत लुक और आउटफिट को लेकर फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में वह बोल्ड अंदाज में तोतापरी बनी नजर आईं तो फैंस ने उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कियारा का यह फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस उन्हें अलग अलग अंदाज में रिप्लाई भेज रहे हैं।
अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर हमेशा ही सोशल मीडिया की सनसनी बनी रहती हैं। अब वह अपने ग्रीन कलर के पैंटशूट को लेकर चर्चा में हैं। फैंस ने उनके इस ग्रीन आउटफिट वाले लुक को तोतापरी नाम दिया है। कियारा बेहद कूल अंदाज में दिख रही हैं। उनके इस बोल्ड अवतार को फैंस पसंद कर रहे हैं।
कियारा आडवाणी की सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में वह ग्रीन कलर के पैंटशूट में नजर आ रही हैं। फुल स्लीव्स डीप नेक गाउन में वह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्हें सेम कलर का फुल पैंट पहना हुआ है। कियारा के इस लुक को उनका सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और भी खूबसूरत बना दे रहा है।
कियारा ने अपने बालों को बांधकर साइड से खुला छोड़ दिया है जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है। एक्सेसरीज और ज्वेलरी में कियारा ने सिर्फ रिंग पहनी हुई हैं। उन्होंने दाहिने हाथ की पहली अंगुली में गोल्डेन छल्ला और दूसरी अंगुली में डायमंड रिंग पहन रखी है।
Cos your mamma didn't make you have enough greens 🥬 pic.twitter.com/KsuuwZQDmT — Kiara Advani (@advani_kiara) November 30, 2019
कियारा के इस लुक की अलग अलग अंदाज और पोज में तस्वीरें हैं। जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके इस आउटफिट को 8 लाख से ज्यादा फैंस ने पसंद किया है। जबिक ट्विटर पर भी उन्हें खूब लाइक्स और रिप्लाई मिल रहे हैं।
View this post on Instagram