Move to Jagran APP

ब‍िना पार्लर जाए घर पर ही ख‍िल उठेगी त्‍वचा

दिन भर धूल-मिट्टी से दोचार होने व स्ट्रीट फूड खाने के बाद त्वचा व शरीर को एक्स्ट्रा केयर की ज़रूरत पड़ती है। घर में तैयार किए गए फेस पैक्स व डिशेज़ से रखें अपना ख्याल...

By Shweta MishraEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 09:36 AM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 09:39 AM (IST)
ब‍िना पार्लर जाए घर पर ही ख‍िल उठेगी त्‍वचा
ब‍िना पार्लर जाए घर पर ही ख‍िल उठेगी त्‍वचा

व्यस्त दिनचर्या में अपनी त्वचा का ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन गौड़ के अनुसार, प्रतिदिन खुद के लिए 20-25 मिनट ज़रूर निकालने चाहिए। 

loksabha election banner

बनाना एंड हनी

 रेसिपी : मिल्क शेक

केले और दूध को फेंटें।

 ग्लास में बर्फ के साथ डालकर सर्व करें।

फेस मास्क

 पके हुए आधे केले में दूध, चंदन पाउडर और आधा टेबलस्पून शहद मिलाएं।

 20-25 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद साफ पानी से धो लें।

 यह फेस मास्क तैलीय त्वचा वालों के लिए उपयुक्त रहता है। 

कीवी 

रेसिपी : जूस

 कीवी को छीलकर टुकड़ों में काट लें।

 जूसर में सेब और कीवी के टुकड़े डालें और उनका रस तैयार कर लें।

 अतिरिक्त गूदे को हटा दें।

 कीवी का रस तैयार है। ग्लास में सर्व करें।

फेस मास्क

 कीवी, चंदन पाउडर और लौंग को एक साथ मैश कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

 इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर आधे घंटे तक लगाए रखें।

 पानी से धोने के बाद चेहरा पोंछ लें।

सेब 

रेसिपी : हलवा

 सेब को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक फूड प्रोसेसर में ग्राइंड कर लें।

 एक पैन में घी गर्म कर उसमें पिसा हुआ सेब डालें। फिर चीनी डालकर उसके पिघलने तक चलाते रहें। 

बादाम डालें। सर्व करें।

फेस मास्क

 गाढ़ा पेस्ट बनने तक सेब और चंदन पाउडर को ब्लेंड करें।

साफ चेहरे पर इस पैक को आधे घंटे तक लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।

तरबूज और चंदन पाउडर

रेसिपी : वॉटरमेलन स्मूदी

 एक ब्लेंडर में तरबूज, आम, चीनी और पानी को एक साथ ब्लेंड कर लें।

 ग्लास में बर्फ डालें। उसके ऊपर तैयार की गई स्मूदी डालकर सर्व करें।

फेस पैक

 एक टेबलस्पून तरबूज के रस में 1 टेबलस्पून चंदन का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। 

संतरा और चंदन पाउडर

रेसिपी : ऑरेंज जेली

 एक सॉसपैन में धीमी आंच पर पानी और चीनी चढ़ाएं। चीनी के घुल जाने तक उसे लगातार चलाते रहें।

 पानी के सरफेस पर जिलेटिन डालें, उसके घुल जाने तक चम्मच से चलाते रहें।

 गैस बंद कर उसमें संतरे का रस डालें।

 ब्लूबेरी और पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।

फेस पैक

 2 टीस्पून संतरे के रस में 1 टीस्पून चंदन पाउडर डालें।

 गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाने तक मिलाते रहें।

 इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।

आधे घंटे तक इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें।

हलके गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

डीडी डेस्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.