Move to Jagran APP

Tricolour Face Masks: इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा मास्क लोगों को बेहद भा रहा है, जानिए कैसे

Swatantrata Diwas Tricolour Face Masks कोरोना काल में तिरंगा मास्क लोगों की खास पसंद बन रहा है। अब लोग तिरंगे बैंड और पगड़ी के साथ ही तिरंगा मास्क भी खरीद रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:50 AM (IST)
Tricolour Face Masks: इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा मास्क लोगों को बेहद भा रहा है, जानिए कैसे
Tricolour Face Masks: इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा मास्क लोगों को बेहद भा रहा है, जानिए कैसे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में मास्क लोगों की सबसे बड़ी जरूरत है। कोरोना से बचने के लिए लोग अपने स्टाइल स्टेटमेंट के मुताबिक तरह-तरह के डिजाइनर मास्क पहनना पसंद कर रहे है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा मास्क लोगों की खास पसंद बन रहे है। अक्सर लोग आजादी के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए झंडे के रंग के बैंड, पगड़ी, स्कॉर्फ, तिरंगे रंग की पतंगों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन कोरोनाकाल में तिरंगा मास्क लोगों को ज्यादा लुभा रहे है। लोग तिरंगा मास्क पहन कर राष्ट्र के प्रति अपनी देशभक्ति को व्यक्त करना चाहते हैं साथ ही 15 अगस्त को सेलिब्रेट भी करना चाहते है। कोरोना संकट के दौर में बाजार में कई तरह के तिरंगा मास्क उपल्ब्ध हैं, जिन पर अशोक चक्र भी बना है।

loksabha election banner

कोरोना के चलते इस बार अलग-अलग तिरंगा स्टाइल के मास्क युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। बाजार में मौजूद तिरंगा मास्क में किसी पर इंडिया लिखा है तो किसी पर हैप्पी इंडीपेंडेंस डे लिखा है।

दिल्ली के सदर बाजार में इन मास्क पर तरह-तरह के देशभक्ति स्लोगन लिखे है। इन मास्क की कीमत 15-20 रुपये प्रति पीस है। मार्केट में 15 अगस्त को सेलिब्रेट करने के लिए मास्क की बेहद वैरायटी मौजूद है। लंबे लॉकडाउन की वजह से पनप रहे तनाव के बाद लोग अब संभल कर देश की आज़ादी का जश्न मनाने की तैयारियां कर रहे है।

कोरोना की वजह से जो कारोबार ठप पड़ चुके थे मास्क की बिक्री ने उस कारोबार को नई राह दिखाई है। आजादी पर तिरंगा मास्क की बढ़ती डिमांड के बीच छोटे कारीगरों को काम मिल रहा है। वह भी इस मुश्किल वक्त में अपनी जीविका कमा रहे है। पिछले कुछ महीनों में लॉकडाउन ने कारोबार को पंगु बना दिया है। तिरंगा मास्क की बढ़ती डिमांड ने बाजारों को एक नई रौनक दी है। 

जहां तिरंगा मास्क की लोगों की बीच डिमांड बढ़ रही है वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मास्क की ब्रिक्री पर रोक लगाने की बात कही है। तिरंगा मास्क पर रोक लगाने का मकसद तिरंगे की इज्जत को बरकरार रखना है। हम सभी मास्क का कुछ दिनों तक उपयोग करने के बाद उसे फेंक देते हैं। ऐसे में तिरंगा मास्क का इस्तेमाल कर फेंक देना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा। 

                       Written By Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.