IN PICS 6 Divas In Pink Pantsuit: प्रियंका चोपड़ा से लेकर जाह्नवी कपूर तक, ये 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस दिखीं एक से कपड़ों में!
6 Divas In Pink Pantsuit इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटोशूट में जैज़ी पिंक पैंटसूट के साथ एक नया स्टाइल स्टेटमेंट पेश किया।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। 6 Divas In Pink Pantsuit: जब भी बात पॉवर ड्रेसिंग की हो तो सबसे पहले ध्यान आता है हमारी बॉलीवुड डीवाज़ के ग़ज़ब के पैंटसूट्स का। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और कियारा आडवाणी तक...ये सभी एक्ट्रेसेस सूट में एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट पेश कर चुकी हैं।
वहीं, इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटोशूट में जैज़ी पिंक पैंटसूट के साथ एक नया स्टाइल स्टेटमेंट पेश किया। जैसी ही इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, सभी का ध्यान उन तस्वीरों पर गया जब कियारा, जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने भी पिंक पैंटसूट्स को पहना था।
हर एक्ट्रेस की कपड़ों की अल्मारी में एक या दो पैंटसूट आउटफिट्स ज़रूर होंगे। हालांकि, इन्हें गुलाबी रंग के पैंटसूट में स्पॉट करना आम बात नहीं है। आज हम बता रहे हैं उन 6 एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने पिंक पैंटसूट को कैरी किया है।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन पिंक पैंटसूट पार्टी में शामिल होने वाली लेटेस्ट अदाकारा हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क की डिज़ाइनर जूडी ज़ैग की डिज़ाइन की गई फिटटेड सैटिन पैंटसूट पहना था। उन्हें इस फोटोशूट के लिए सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने स्टाइल किया था। इस मोनोटोन आउटफिट के साथ उन्होंने चंकी नेकलेस को भी स्टाइल किया था।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने भी गुलाबी पैंटसूट पहना, लेकिन बिल्कुल अलग अंदाज़ में। उन्हें इस पेस्टल पिंक ओवरसाइज़ पैंटसूट में NBA इंडिया गेम्स की उद्घाटन पार्टी में स्पॉट किया गया था। जैकलीन की तरह प्रियंका ने भी मेकअप को हल्का रखते हुए सिर्फ ग्लॉसी लिप्सटिक और पिंक ब्लश लगाया था।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी इसी साल जून के महीने में पिंक पैंटसूट में नज़र आई थीं। उन्होंने स्टनिंग बबलगम पिंक रंग का डीप नेकलाइन पैंटसूट पहना था। इसके साथ जाह्नवी ने हॉट पिंक रंग की लिप्सटिक और शिमरी इयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया था।
सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने 2018 में जिनेवा में हुए एक इवेंट में क्लासी पिंक पैंटसूट पहना था। उन्होंने डस्टी रोज़ शेड में थ्री-पीस पैंटसूट पहनकर सबको चौंका दिया था।
कियारा आडवाणी
कियारा पहले ही इस पिंक पैंटसूट की पार्टी में शामिल हो चुकी थीं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक पार्टी में वेल्वेट पिंक पैंटसूट में शिरकत की थी। उन्होंने इसके साथ हल्का मेकअप, खुले बाल और शोल्डर डस्टर इयररिंग्स को स्टाइल किया था।
आलिया भट्ट
इस मामले में आलिया कैसे पीछे रहतीं, वह भी स्टाइलिश पिंक पैंटसूट में नज़र आ चुकी हैं। उनका पैंटसूट सभी से काफी हटके था। ब्लेज़र ऑफ-शोल्डर्स था और फ्लेयर वाले पैंट्स थे।
अब जब आपने बॉलीवुड की इन 6 हसिनाओं को पिंक पैंटसूट में देख लिया है तो अब बाइए इनमें से सबसे खूबसूरत कौन लग रहा है?